फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Efforts to build 130 km four lane road from Katghora to Hathinala intensified

Sonebhadra News: कटघोरा से हाथीनाला तक 130 किमी फोरलेन सड़क बनाने की कवायद तेज

Tue, 23 Jul 2024 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Efforts to build 130 km four lane road from Katghora to Hathinala intensified
छत्तीसगढ़ के कटघोरा से उत्तर प्रदेश के हाथीनाला तक फोरलेन सड़क के लिए कवायद शुरू हो गई है। करीब 130 किमी की इस सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा दिलाने के लिए पत्राचार का दौर चल रहा है।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के कटघोरा से शिवनगर होते हुए अंबिकापुर, धनवार, म्योरपुर व रेणुकूट होते हुए हाथीनाला के लिए फोरलेन सड़क का प्रस्ताव है। इसे लेकर लखनपुर छत्तीसगढ़ के विधायक राजेश अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा था।
विज्ञापन

नितिन गडकरी ने संबंधित अधिकारियों को पत्र जारी कर इसकी रूपरेखा तैयार करने का निर्देश दिया है। मुर्धवा और हाथीनाला के बीच आए दिन जाम की वजह से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। हाल ही में 12 घंटे से अधिक तक जाम लगने के कारण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे स्कूल नहीं जा सके थे और श्रमिक काम पर नहीं गए। इसके अलावा तमाम मरीज भी जाम में फंसे रहे। लखनपुर, सरगुजा विधायक की पहल से लोगों में उम्मीद जगी है। क्षेत्र के विशाल, रविंद्र सिंह, रामभजन, सुरेंद्र सिंह, अखिलेश, लालता प्रसाद, अवधेश सिंह आदि ने इस पहल का स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed