फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Effigy of terrorism burnt in protest against udaipur incident

उदयपुर की घटना से नाराज होकर आतंकवाद का फूंका पुतला

Thu, 30 Jun 2022 06:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 06:00 PM IST
विज्ञापन
Effigy of terrorism burnt in protest against udaipur incident
उदयपुर में दिनदहाड़े कन्हैयालाल टेलर की हत्या के विरोध में नाराज छात्र नेताओं ने बृहस्पतिवार को पीजी कॉलेज चौराहे पर आतंकवाद का पुतला दहन किया। छात्र नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

छात्र नेता अभिषेक अग्रहरि व अनमोल सेठ ने संयुक्त रूप से कहा कि इस प्रकार की घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है। मांग करते हुए कहा कि इस प्रकार की घटना को अंजाम देने वालों को सार्वजनिक रूप से फांसी की सजा जल्द से जल्द दी जाए। छात्रनेता सौरभ सिंह व शिखर सोनी ने कहा कि ऐसे असामाजिक तत्वों को चिह्नित करके उन पर कठोर कार्रवाई की जाए। जिस तरह उदयपुर में कन्हैया लाल की खुलेआम हत्या की, पीएम के लिए अपशब्द कहने वाले वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए गए, यह देश की अखंडता और संप्रभुता को चुनौती देने वाले हैं। छात्र नेताओं ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए हत्यारों को फांसी देने की मांग की। पुतला दहन के दौरान प्रियांशु पटेल, राज प्रताप, माधवेंद्र प्रकाश सिंह, अर्जुन सिंह, अमित शुक्ला, अनिकेत, वैभव शर्मा, लकी विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed