फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Durgapur Kolkata team defeated Obra by 47 runs

Sonebhadra News: दुर्गापुर कोलकाता की टीम ने ओबरा को 47 रन से हराया

Tue, 02 Jan 2024 10:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Durgapur Kolkata team defeated Obra by 47 runs
दुद्धी। टाउन क्रिकेट क्लब के मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को दुर्गापुर बंगाल की टीम ने जीत दर्ज की। हरफनमौला खिलाड़ी मंटू के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत दुर्गापुर बंगाल की टीम ने 47 रन से ओबरा को हराया।
विज्ञापन

आयोजन समिति के अध्यक्ष जबीं खान ने बताया कि टॉस जीतकर ओबरा की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। दुर्गापुर की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 232 रन का स्कोर खड़ा दिया। शुभम ने सर्वाधिक 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं अंकित ने 49, विश्वजीत ने 30, अमित वर्मा ने 28 व मंटू सिंह ने 19 रन बनाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओबरा की टीम 17.1 ओवर में 185 रनों पर ढेर हो गई। दुर्गापुर के खिलाड़ी मंटू सिंह ने चार ओवर के कोटे में 26 रन देकर तीन विकेट हासिल किया। आकाश राजपूत ने भी चार ओवर में 35 रन देकर तीन विकेट झटके। भाजपा नेता दिलीप पांडेय व नीरज अग्रहरि ने पुरस्कृत किया। अंपायर रजत राज व अंकुर बच्चन रहे। बुधवार को रेलवे आद्रा पश्चिम बंगाल व भदोही के बीच मैच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed