{"_id":"5b819a3c42c792463724ef35","slug":"due-to-rain-caused-broken-roads-in-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में नगर की टूटी सड़कों पर चलना दूभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में नगर की टूटी सड़कों पर चलना दूभर
sonbhadra
Updated Sat, 25 Aug 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
बैढ़न-रेणुकूट बाईपास मार्ग पर सिरसोती के पास जलभराव हो गया है।
- फोटो : sonbhadra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले में शुक्रवार की रात से रुक-रुक कर हो रही रिमझिम बारिश से जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। राबर्ट्सगंज के नवीन सब्जी मंडी, धर्मशाला चौक समेत अन्य जगहों पर सड़कों पर जलभराव से आवागमन में लोगों को दिक्कत उठानी पड़ी। बैढन-रेणुकूट को जोड़ने वाले बाईपास सड़क पर सिरसोती से बीजपुर पुनर्वास प्रथम के बीच सड़क ही तालाब मे तब्दील हो गई है। इस रास्ते से लोगों का गुजरना मुश्किल हो गया है।
जिले में शुक्रवार की रात से ही कभी तेज तो कभी धीमी बरसात हो रही है। बारिश होने से किसानों में खुशी है लेकिन नगरीय क्षेत्र में निवास करने वालों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज के विभिन्न मुहल्लों में पानी निकासी का इंतजाम न होने से रहवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे खराब स्थिति नवीन मंडी समिति की है। परिसर में भरा पानी व्यापारियों को परेशान कर दिया है। मंडी में जलभराव को रोकने के कई बार प्रयास किए गए, लेकिन नतीजा सिफर रहा। नगर के इलाहाबाद बैंक, धर्मशाला चौक व चंडी तिराहे के बीच पानी निकासी के लिए सर्विस लेन को भी काटना पड़ा है। बरसात के कारण सर्प दंश की घटनाओं में भी इजाफा हो गया है। लोगों के घरों में सांप घुस जा रहे है।
चोटिल रहे राहगीर
बीजपुर। मध्यप्रदेश के बैढन से रेणुकूट मार्ग को जोडने वाली बाईपास सड़क सिरसोती से बीजपुर पुनर्वास प्रथम के बीच गड्ढे में तब्दील हो गई है। बरसात में गड्ढों में पानी भरने से बाइक व साइकिल सवार गिरकर जख्मी हो रहे है। जिला पंचायत सदस्य केदार यादव, मेवालाल, लाल बहादुर गुप्ता, योगेंद्र चौबे, बालगोविंद आदि का कहना है कि मध्य प्रदेश से बालू लेकर चलने वाले ट्रकों से गर्मी में ही सड़क उखड़ गई। इस दौरान सड़क के मरम्मत की मांग की गई लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। बरसात में गड्ढे में तब्दील सड़क तालाब का रूप ले ली है। जिससे हादसे हो रहे हैं।