फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Due to lack of higher education in Khajura

खजुरा में उच्च शिक्षा की व्यवस्था न होने से आदिवासी शिक्षा से हो रहे वंचित

Thu, 06 Feb 2020 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Due to lack of higher education in Khajura
अनपरा। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) शाखा सोनभद्र द्वारा भाठ क्षेत्र स्थित खजुरा में बृहस्पतिवार को बैठक कर 17 फरवरी को डाला शहीद स्थल से डीएम सोनभद्र कार्यालय तक पदयात्रा एवं 28 फरवरी को होने वाले अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की तैयारियों पर चर्चा की गयी। बैठक की अध्यक्षता दादूराम पटेल ने की ।
विज्ञापन

इंटक के जिलाध्यक्ष हरदेव नारायण तिवारी, उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी, महामंत्री शमीम अख्तर खान, प्रभात पांडेय, रामबिलास दूबे ने आरोप लगाया कि खजुरा गांव में विगत दिनों काफी प्रयास के बाद सोलर पैनल गिराया गया था। उसे गांव में न लगाकर ठेकेदार जबरदस्ती उठा ले गया। यहां मिट्टी का तेल भी नहीं मिल रहा है अंधेरे में यहां के आदिवासी जीने के लिए मजबूर हैं। यहां आदिवासियों के बच्चों को पढ़ने के लिए कक्षा 8 के बाद कोई विद्यालय नहीं है। मेड़दह में विगत तीन साल से मॉडल इंटर कॉलेज बन कर तैयार है लेकिन आज तक अध्यापकों की नियुक्ति नहीं की गई। ओबरा के पास चकाड़ी गांव में 2016 में स्वीकृत रेणुका नदी पर पुल का निर्माण अभी तक शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि यदि खजुरा एवं ग्राम पंचायत कुलडोमरी, कनहरा, बैरकपुर सहित आदिवासी क्षेत्र के लोगों को प्रकाश की संपूर्ण व्यवस्था नहीं की गई तो आंदोलन तेज होगा। बैठक में नंदलाल प्रजापति, अनिल खरवार, कृष्णा नंद दूबे, बाबू नाथ प्रजापति, मोहन प्रसाद दूबे, राम विशाले अगरिया, लालजी शाहनी, कालिका प्रसाद, सिद्धिनाथ ,जवाहिर लाल पाल, हंशलाल अगरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed