फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Due to increase in heat, more than 70 bats died in two days

Sonebhadra News: गर्मी बढ़ने पर दो दिन में 70 से अधिक ने चमगादड़ों की मौत

Thu, 13 Jun 2024 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Due to increase in heat, more than 70 bats died in two days
विंढमगंज वन विभाग परिसर में चमगादड़ों की मौत का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। पिछले दो दिनों से तापमान अधिक होने के कारण 70 से अधिक चमगादड़ों की मौत हुई है। इससे पहले मई अंत में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा था, तब सैकड़ों संख्या में चमगादड़ों की मौत हुई थी।
विज्ञापन

वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉक्टर तरुण कुमार ने चमगादड़ों के शव का सैंपल लिया है। विंढमगंज का वन विभाग परिसर सतत वाहिनी नदी के किनारे स्थित है। गर्मी के कारण नदी में पानी सूख गया है। सिर्फ एक दो जगह गड्ढे में पानी बचा है। इसी में चमगादड़ बार-बार डूब कर अपनी प्यास और शरीर के तापमान को कम करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. तरुण कुमार रवि ने बताया कि 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान में चमगादड़ों के लिए जीवन का खतरा रहता है। बीते चार-पांच दिन से लगातार तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच रहा है। इस कारण चमगादड़ों की मौत हुई। नदी में पानी नहीं है, शुद्ध पानी का न होना भी उनकी मौत की वजह हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं विशेषज्ञ

अखिल भारतीय लोक विज्ञान संस्थान देहरादून के पर्यावरण वैज्ञानिक डॉ. अनिल गौतम बताते हैं कि चमगादड़ों का थर्मोरेगुलेटरी मैनेजमेंट सिस्टम मनुष्यों की तरह ही होता है। यानी, वे हमारी तरह बहुत अधिक या बहुत कम तापमान को बर्दाश्त नहीं कर पाते। चमगादड़ों की संरचना अन्य पक्षियों से भिन्न होती है। 40 डिग्री सेल्सियस तक चमगादड़ संघर्ष कर सकते हैं, इसके बाद यदि ठंडा स्थान न मिले तो मृत्यु हो सकती है। कई बार चमगादड़ों का पुराना घर उजड़ जाए तो वे नए ठिकाने में खुद को नहीं ढाल पाते। इस कारण भी एक साथ कई की मृत्यु हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed