पंप हाउस की छत ढही बिजली उत्पादन ठप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजपुर स्थित एनटीपीसी रिहंद के तीनों स्टेज (प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्टेज) में पांच-पांच सौ मेगावाट की दो-दो इकाइयां स्थित हैं। इन दिनों, स्टेज तीन के राख निस्तारण पंप हाउस (पाइपलाइन के जरिए ऐश बांध तक उत्सर्जित होने वाली राख को पहुंचाने का माध्यम) के छत का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए पंप हाउस के चारों कोने पर पिलर का निर्माण किया गया था। बताते हैं कि सोमवार की रात अचानक से एक पिलर ढह गया और उसी के साथ निर्माणाधीन छत भी भरभराकर ढह गई।
इससे परियोजना प्रबंधन में हड़कंप मच गया। परियोजना प्रमुख के श्रीधर सहित अन्य अधिकारियों ने घटना का जायजा लिया और एनटीपीसी मुख्यालय वाकए की जानकारी देने के बाद, मलबा हटने तथा राख निस्तारण पंप हाउस दुरुस्त होने तक उत्पादन पर चल रहीं तीसरे स्टेज की दोनों इकाइयां बंद करा दी।
एहतियातन राख निस्तारण के लिए लगे सभी बारह पंपों को भी निकाल लिया गया। इसके चलते लगभग एक हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन भी प्रभावित हो गया। अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन एसके मूर्ति ने भी घटना की पुष्टि की। बताया कि तकनीकी टीम घटना के कारण की जांच कर रही है। मौके से मलबा हटाकर राख निस्तारण व्यवस्था भी दुरुस्त करने का काम चल रहा है। कोशिश है कि जल्द बंद की गई इकाइयों से उत्पादन शुरू कर दिया जाए।