{"_id":"5e1f58c58ebc3e4b63605751","slug":"dudhdhi-union-elections-nomination-from-18-to-20-voting-on-23-sonbhadra-news-vns5053938200","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुद्धी बार संघ चुनावः 18 से 20 तक नामांकन, 23 को होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुद्धी बार संघ चुनावः 18 से 20 तक नामांकन, 23 को होगा मतदान
विज्ञापन
दुद्धी । दुद्धी बार एसोसिएशन की कार्यकारणी एवं सदस्यों की बार सभागार में बैठक हुई । बैठक की अध्यक्षता बार संघ के अध्यक्ष कुलभूषण पांडे ने किया बैठक में अधिवक्ताओं की समस्या पर चर्चा हुई। संघ ने अधिवक्ताओं के कल्याण वेलफेयर का गठन कर अधिवक्ताओं के सहयोग की सराहना की गई। बैठक में वर्ष भर का लेखा-जोखा सदन में प्रस्तुत किया गया। फिर बार संघ अध्यक्ष ने 2019 की पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने का घोषणा की। संघ ने पांच सदस्यीय एल्डर कमेटी के गठन कर घोषणा कर दी।
इसमें एल्डर कमेटी के चेयरमैन प्रेमचंद यादव को नियुक्त किया गया वहींदिनेश अग्रहरि, प्रेमचंद जायसवाल, राम दुलारे गुप्ता, सुरेश प्रसाद गुप्ता को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। एल्डर कमेटी के चेयरमैन प्रेमचंद यादव ने बैठक में ही नए सत्र 2020 के लिये चुनाव तिथियों की घोषणा किया। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रेमचंद यादव, सहायक चुनाव अधिकारी दिनेश अग्रहरि, सुरेश प्रसाद गुप्ता, राम दुलारे, प्रेमचंद्र जायसवाल ने बताया कि दुद्धी बार संघ चुनाव के लिए 18, 19 और 20 जनवरी को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री तथा नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 21 जनवरी को 12 बजे दोपहर तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। एक बजे से पांच बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जाएंगे। 23 जनवरी को सुबह 11 बजे से साढ़े तीन बजे तक मतदान होगा। शाम चार बजे से मतों की गिनती होगा । फिर परिणामों की और जीते उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।