{"_id":"01f9fe8ef174706b8f809f9798290f01","slug":"duddhi-the-district-demanding-fast-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुद्धी को जिला बनाने की मांग तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुद्धी को जिला बनाने की मांग तेज
संवाददाता, साोनभ्ाद्र
Updated Sat, 26 Sep 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुद्धी को जिला बनाने की मांग तेज हो गई है। शनिवार को अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार किया और जुलूस निकालकर जिला बनाने की मांग के समर्थन में नारेबाजी की। उनके कार्य बहिष्कार से वादकारियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
दुद्धी बार संघ के अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर से जुलूस निकाला, जो तहसील तिराहा होते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। इसके बाद कचहरी परिसर में पहुंचकर सभा के रूप में तब्दील हो गया।
सभा को संबोधित करते हुए अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक शासन दुद्धी को जिला बनने की घोषणा नहीं करता तब तक अधिवक्ता प्रत्येक शनिवार को कार्य बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव द्वारा दुद्धी जिला बनाने का शुभारंभ वर्ष 1994 में मुख्यालय पिपरी में बनाने के शिलान्यास के साथ ही किया था। लेकिन अब सपा सरकार द्वारा दुद्धी को जिला बनाने की घोषणा न किया जाना चिंता का विषय है।
कहा कि क्षेत्र के विकास, आदिवासियों के हित और आर्थिक उत्थान के लिए दुद्घी को जिला बनाना आवश्यक है। इस मौके पर जवाहर लाल, रामपाल जौहरी, दिनेश अग्रहरि, प्रभु सिंह, सत्यनारायण यादव, प्रेमचंद यादव, मनोज मिश्रा, नंदलाल, शशि गुप्ता, आशीष गुप्ता, राहुल मौजूद रहे।