फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Duddhi got the first rank in the district in the enrollment of children

बच्चों के नामांकन में दुद्धी को जिले में पहली रैंक

Sat, 04 Sep 2021 06:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 06:41 PM IST
विज्ञापन
Duddhi got the first rank in the district in the enrollment of children
दुद्धी। परिषदीय विद्यालयों में चल रहे नामांकन प्रक्रिया में दुद्धी को पूरे जिले में पहला रैंक प्राप्त हुआ। जिले के 10 ब्लॉकों में दुद्धी ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सर्वाधिक नामांकन कराया है।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों को पढ़ाई के लिए भले ही एक सितंबर से खोला गया लेकिन नामांकन की प्रक्रिया एक जुलाई से ही शुरू हो गई थी। ऑनलाइन पढ़ाई भी चल रही थी। दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के शिक्षकों की मेहनत से ब्लाक को पहला रैंक हासिल हुआ। दुद्धी ब्लॉक में कई ऐसे विद्यालय है जहां शत-प्रतिशत कार्य किए गए हैं। साथ ही कई इंग्लिश मीडियम स्कूल भी अपनी अच्छी भूमिका निभा रहे हैं। बीईओ आलोक कुमार ने बताया कि दुद्धी को नामांकन के मामले में पहला रैंक मिला है। यह हमारे अध्यापकों की सामूहिक लगन एवं मेहनत का परिणाम है। दुद्धी ब्लॉक में 218 कंपोजिट विद्यालय हैं, जिसमें लगभग अब तक 27 हजार नामांकन हो चुके हैं। कक्षा पांच पास बच्चों का कक्षा छह में नामांकन कराने में भी जिले में पहला स्थान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed