{"_id":"59398bbb4f1c1b831c9ca568","slug":"duda-complaint","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूडा की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूडा की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Thu, 08 Jun 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
मीटिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका बोर्ड राबर्ट्सगंज की बैठक गुरुवार को पालिका सभागार में हुई। इसमें नगर पालिका के कार्यों को डूडा से कराकर धन दुरुपयोग पर असंतोष जाहिर किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों का आवास दिये जाने पर भी चर्चा हुई। गिट्टी-बालू की समस्या से सांसद, विधायक को अवगत कराया गया।
सांसद छोटेलाल खरवार ने अधिक समय बीत जाने के बावजूद कार्य पूरा न करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि नगर पालिका एक स्वायत्तशासी संस्था है, जो अपने नगर के विकास के लिए तत्पर रहती है। वर्तमान में इस बोर्ड के कार्यकाल में जितने विकास कार्य कराए गए हैं,
उसका लाभ जनता को मिल रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने जन प्रतिनिधियों को अवगत कराया कि बालू-गिट्टी न मिलने से कामकाज प्रभावित हो रहा है। डूडा ने नगर पालिका के कार्यों पर ही अपना कार्य कराकर सरकारी धन का बंदरबाट कर लिया है। कांशीराम आवास के आवंटन में भी गड़बड़ी की गई है। चेतक कंपनी ने नगर की जल निकासी व्यवस्था को ही बाधित कर दिया है। इस मौके पर यादवेंद्र द्विवेदी, ध्रुवकांत द्विवेदी, धर्मव्ीर त्यागी, ओम प्रकाश शर्मा, विमला देवी, महरूनिशा, प्रभारी अधिशासी अधिकारी सागर मौजूद रहे।