{"_id":"5fd37d618ebc3e3d445e58d3","slug":"drought-relief-packets-distributed-to-undernourished-children-pregnant-women-sonbhadra-news-vns5628170140","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपोषित बच्चों, गर्भवती महिलाओं को सूखा राहत पैकेट वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपोषित बच्चों, गर्भवती महिलाओं को सूखा राहत पैकेट वितरित
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में दौरे पर आए नोडल अफसर मोहम्मद मुस्तफा ने शुक्रवार की सुबह नगर पालिका के स्वीपर बस्ती का निरीक्षण किया। घुरमा गांव में विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया और जन चौपाल लगाकर लोगों की समस्या सुनी। इसके बाद कुपोषित बच्चों, गर्भवती महिलाओं को सूखा राहत पैकेट वितरित किया। उन्होंने बट गांव में धान क्रय केंद्र का भी निरीक्षण किया।
नोडल अफसर ने नगर पालिका परिषद राबर्ट्सगंज के वार्ड नंबर सात हमीद नगर स्वीपर बस्ती का निरीक्षण किया और बेहतर साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक सुविधाएं नागरिकों को मुहैया कराई जाए और कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जन जागरूकता शहरी क्षेत्र के साथ ही गांव, देहात, मजरों यानी घर-घर तक जन जागरूकता फैलाई जाए। इसके बाद सदर ब्लॉक के घुरमा गांव में जन चौपाल लगाकर लोगों की समस्या सुनीं। अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विकास परक जन कल्याणकारी व लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ पात्र ग्रामीणों को दिया जाए। उन्होंने आरसीसी रोड, नाली, खड़ंजा, तालाब, शुद्ध पेयजल, आवास, सामाजिक दायित्वों की सेवाएं, आयुष्मान भारत, बाल विकास एवं पोषाहार, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि के बारे में जानकारी की। उन्होंने घुरमा में बाल विकास एवं पोषाहार विभाग की नई व्यवस्था के तहत घुरमा गांव के बच्चों व गर्भवती महिलाओं में 750-750 ग्राम के अरहर के दाल का पैकेट वितरित किया।
निर्देश दिया कि शासन के मंशा के अनुरूप बच्चों, गर्भवती महिलाओं व कुपोषित बच्चों में नई व्यवस्था के तहत सूखा राहत का वितरण यानी पात्रों में गेहूॅ, चावल व दाल का वितरण नियमित रूप से कराया जाए। दाल का वितरण एनआरएलएम के सहयोग से पात्रों में किया गया। इसके बाद नोडल अफसर बट गांव पहुंचे। वहां उन्होंने पीसीएफ के धान खरीद केंद्र बट-बंतरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान खरीद और उपकरणों को अपने सामने जंचवाया। उन्होंने धान खरीद की व्यवस्था में और तेजी लाने, धान बेचने के लिए धान खरीद सेंटर पर आने वाले किसानों को बैठने, शुद्ध पेयजल, पर्याप्त कांटों और बोरों की व्यवस्था आदि के संबंध में निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा, एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, डिप्टी आरएमओ देवेंद्र सिंह, उप श्रमायुक्त पिपरी सरजू प्रसाद समेत अन्य मौजूद रहे।