फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Drones increased the anxiety of encroachers

ड्रोन से बढ़ी अतिक्रमणकारियों की बेचैनी

Sat, 05 Feb 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Drones increased the anxiety of encroachers
सार्वजनिक क्षेत्र की कोल कंपनी की भूमि पर अब तक हुए अतिक्रमण को रिकॉर्ड करने व नया कब्जा रोकने के लिए प्रबंधन गंभीर हो गया है। शनिवार को ड्रोन के जरिए अधिग्रहित क्षेत्र का सर्वे कराए जाने से अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

एनसीएल की ओर से अधिग्रहण की गई भूमि पर कब्जा कोई नई बात नहीं है। प्रबंधन की कोशिशों के बावजूद कब्जे का दायरा बढ़ता जा रहा है। एनसीएल खड़िया क्षेत्र भी इसी समस्या से जूझ रहा है। पुराने अतिक्रमण का रिकॉर्ड दुरूस्त करने व नया कब्जा रोकने के लिए अब ड्रोन की मदद ली जा रही है। एनसीएल भूमि पर अतिक्रमण व नव निर्माण की स्थिति को परखने के लिए शनिवार को खड़िया बाजार के नाउ टोला से लेकर मध्यप्रदेश के बार्डर पर स्थित दुद्धीचुआ मोड़ तक ड्रोन से सर्वेक्षण कराया गया। अफसरों ने बताया कि ड्रोन की मदद से नवीनीकृत नक्शा तैयार कराया जाएगा। इससे निकट भविष्य में एनसीएल खड़िया की भूमि पर अनाधिकृत निर्माण को रोकने में सहायता मिलेगी। इलाके के बोदरा बाबा मंदिर, नाउ टोला से उड़ान भरने के बाद ड्रोन ने चिल्काटांड़ मार्केट, थाना कॉलोनी, बस स्टैंड मार्केट, हरदहवा बस्ती, आंबेडकर नगर होते हुए दुद्धीचुआ मोड़ तक गया। एनसीएल खड़िया क्षेत्र राजस्व/सीएसआर अधिकारी राजाराम यादव ने बताया कि ड्रोन की सहायता से क्षेत्र का संपूर्ण वीडियोग्राफी व नक्शा तैयार किया जाएगा। ड्रोन कैमरे से हुई वीडियोग्राफी की मदद से नव निर्माण की स्थिति निर्धारित करने में सहूलियत होगी और कोर्ट व प्रशासन के समक्ष वीडियो को साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed