फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Drivers demonstrated in support of demands

Sonebhadra News: मांगों के समर्थन में चालकों ने किया प्रदर्शन

Thu, 12 Jan 2023 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Drivers demonstrated in support of demands
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते ई-रिक्शा चालक। - फोटो : SONBHADRA
कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को मालिकों के साथ ई-रिक्शा और ऑटो चालकों ने भी अपनी मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए अपनी आवाज बुलंद की। ई-रिक्शा चालकों ने यातायात पुलिस पर उत्पीड़न करने का लगाया। उनका आरोप था कि उन लोगों को राबर्ट्सगंज से कलेक्ट्रेट तक नहीं चलने दिया जा रहा है। वहीं ऑटो चालकों ने हाईवे पर ई-रिक्शा संचालन पर रोक लगाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर रहे ई-रिक्शा चालक व मालिक रोहित पांडेय, नरेंद्र शर्मा, जितेन्द्र भारती, रविंद्र कुमार, राजबली गुप्ता, रामबली गुप्ता, विकास मद्धेशिया, राम सजीवन, भोलू पासवान, टन्टू मद्धेशिया, सैफू खान, संदीप कुमार, सोनू मुकेश, दीपक, राहुल, महेश, दिनेश आदि ने बताया कि पुलिस प्रशासन हाईवे पर न चलने का दबाव बनाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ ऑटो चालक नगर भ्रमण कर यात्रियों को ढोने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने मांग किया कि उन लोगों को नगर सहित कलेक्ट्रेट तक चलने की अनुमति दी जाए, जिससे उन लोगों के जीविकोपार्जन में किसी प्रकार से कोई असुविधा उत्पन्न न हो। कोतवाल बालमुकुंद मिश्रा ने जल्द समस्या दूर करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ऑटो चालक भी कलक्ट्रेट पहुंचे और हाईवे पर ई-रिक्शा न चलने को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदर्शन कर ऑटो चालक रामवृक्ष, संतोष, बिज्जे, मोनू, भोला, नागेंद्र चौबे, सुरेश, दीपक केसरी, विजय कुमार सोनी, जीतलाल, राजू, राजकुमार, संजय, आकाश, महबूब, अख्तर, पिंटू ने जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि लोन लेकर ऑटो लिया। जिसका संचालन बाजार में पूर्णतया वर्जित कर दिया गया है। बताया कि इन दिनों ई-रिक्शा के हाईवे पर चलने से खर्च निकालना मुश्किल हो गया है। अगर जल्द से जल्द इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो हम लोगों के सामने भुखमरी की नौबत आ जाएगी। कर्जदारों के बोझ तले दबकर कहीं के नहीं रह पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed