फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Driver's body found in trailer's cabin

ट्रेलर के केबिन में मिला चालक का शव

Sat, 11 Jun 2022 07:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 07:12 PM IST
विज्ञापन
Driver's body found in trailer's cabin
पुलिस चौकी बीना क्षेत्र में शनिवार को कोयला ढुलाई में लगे ट्रेलर के केबिन में चालक का संदिग्ध हाल में शव मिला। साथी के मौत की खबर से गुस्साए अन्य चालकों ने एक साथ वाहन खड़ा कर दिया। इससे एनसीएल बीना कोयला खदान के मुख्य बैरियर पर जाम की स्थिति हो गई। मौके पर पहुंची पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चालकों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

एनसीएल बीना खदान से अलग अलग स्थानों पर कोयला ट्रेलर में भरकर भेजा जाता है। खदान क्षेत्र स्थित मुख्य बैरियर के समीप शनिवार दोपहर कोयला लोड ट्रेलर की केबिन में मौजूद पिछली सीट पर चालक के मृत मिलने के बाद सनसनी फैल गई। साथी चालको के सूचना पर पुलिस के साथ एनसीएल सुरक्षा विभाग के अधिकारी पहुंचे। चालक को उठवा कर संजीवनी चिकित्सालय शक्तिनगर ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सभी पहलुओं की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि बीना खदान क्षेत्र से दोपहर कोयला लेकर निकला ट्रेलर मुख्य बैरियर के पास खड़ा मिला। ट्रेलर की केबिन में चालक का शव मिलने पर सवाल खड़ा किया गया। चालक की पहचान बालेंद्र सिंह (40) पुत्र मालदेव निवासी झारखंड के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। बीना खदान क्षेत्र मुख्य बैरियर के पास मार्ग पर घटना होने की वजह से घंटों कोयला परिवहन रूका रहा। इसके चलते ड्यूटी आने जाने वाले कर्मियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बीना चौकी प्रभारी अश्वनी राय ने कहा कि घटना से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed