{"_id":"626a98f9c2853748c81131e6","slug":"driver-s-body-found-buried-under-straw-laden-trolley-sonbhadra-news-vns650691811","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूसा लदी ट्राली के नीचे दबा मिला चालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूसा लदी ट्राली के नीचे दबा मिला चालक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करमा थाना अंतर्गत रानीतारा गांव निवासी युवक की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। वह दो दिनों से लापता था। उसका शव भूूसा लदी ट्रैक्टर ट्राली के नीचे पाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रानीतारा गांव निवासी ददई (35) मजदूरी करता था। गत मंगलवार को पांडेपोखर निवासी बालेंद्र गुप्ता की ट्रैक्टर ट्राली लेकर भूसा लाने बर्दिया शिवद्वार गया था। भूसा लादने के बाद ट्रैक्टर मालिक ट्राली लेकर मुख्य सड़क तक आया। इसके बाद स्टेयरिंग चालक ददई को थमाकर चला गया। भूसा लादने वाले मजदूर भी पानी पीने चले गए। कुछ दूरी पर जाने के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। जानकारी होने पर ट्रैक्टर मालिक व अन्य लोग पहुंचे तो चालक का कहीं पता नहीं था। खोजबीन के बाद उन्होंने घरवालों को सूचना दी। बुधवार की देर शाम ट्रैक्टर सीधा करने के बाद भूसा लदवाने लगा तो अंदर चालक ददई की लाश दबी थी। सूचना पर परिजन पहुंचे और शव लेकर घर आ गए। यहां उन्होंने करमा पुलिस को सूचना दी। एसएसआई विनोद यादव व एसआई शेषनाथ यादव ने शव को कब्जे में ले लिया। पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसआई विनोद यादव ने बताया कि घटनास्थल घोरावल कोतवाली क्षेत्र का बर्दिया है। आशंका है कि भूसा लदी ट्राली में दबने से मौत हुई होगी। हर पहलू पर जांच की जा रही है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।