{"_id":"658c5e24c431c93fe600a696","slug":"driver-dies-after-tractor-overturns-while-plowing-field-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-7532-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: खेत में जोताई के दौरान ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: खेत में जोताई के दौरान ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजपुर। थाना क्षेत्र के जरहा गांव के गजरीडाड़ टोला में बुधवार को खेत में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई। घटना खेत की जोताई के दौरान हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जरहा निवासी भारत लाल बैगा (40) बुधवार की सुबह खेत जोत रहा था। जोताई के दौरान ट्रैक्टर पीछे करते समय अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे आने से भारत लाल की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस व परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने बताया कि ट्रैक्टर खाई में पलटने से चालक की मौत हुई है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
खेत जोतते समय पहले हुए हादसे::
23 नवंबर: नगवां ब्लॉक के मरकुड़ी गांव में ट्रैक्टर पलटने से चालक रामबहादुर गोंड की मौत हुई।
13 अक्तूबर: चोपन थाना क्षेत्र के गुरदह गांव में निवासी अर्जुन (45) अपने खेत की ट्रैक्टर से जोताई कर रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर पलटने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
09 अगस्त: बभनी के खोतोमहुआ गांव में खेत की जोताई के दौरान ट्रैक्टर पलटने से गांव निवासी देवब्रत (31) की उसके नीचे दबने से मौत हुई।
12 जुलाई: चोपन थाना क्षेत्र के कनछ में खेत जोतते समय ट्रैक्टर पलटने से चालक रामसुमेर गाेंड (24) की मौत हुई।
02 नवंबर 2022: चोपन थाना क्षेत्र के पकरी गांव में खेत की जोताई के दौरान ट्रैक्टर पलटने से चालक रामानंद गिरी (19) ने दम तोड़ दिया।
सड़क पर बकरी आने से दर्शनार्थियों से भरी कार पलटी, आठ घायल
बभनी। विशाखापट्टनम से बाबा विश्वनाथ के लिए काशी जा रहे दर्शनार्थियों की कार बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर बसकट्टा गांव के पास पलट गई। हादसे में कार सवार दो सगे भाइयों समेत सभी आठ लोग घायल हुए। पुलिस ने सभी को सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि विशाखापट्टनम निवासी हरीश (23) पुत्र दद्दू, उदय (24) पुत्र नगराजू,पप्पा राव (30) पुत्र संयासी, विजय कुमार (21) पुत्र नगराजू, तेजस्वी (30) पुत्र नागेश्वर राव, नवीन कुमार (27) पुत्र नरसिंह राव, के. तेजा (21) पुत्र वेंकट राव और शशि (23) पुत्र अप्पा राव कार से बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने काशी जा रहे थे। बभनी थाना क्षेत्र के बसकट्टा गांव के पास अचानक सामने आई बकरी को बचाने की कोशिश में कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में कार सवार सभी को चोटें आई। बभनी सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हरीश और अप्पा राव की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि सड़क पर पलटी कार को जेसीबी से उठवा कर सुरक्षित रखवा दिया गया है। आवागमन जारी है।