फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Driver dies after being crushed by tractor overturning

ट्रैक्टर पलटने से नीचे दबकर चालक की मौत

Fri, 16 Jul 2021 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Driver dies after being crushed by tractor overturning
चोपन/दुद्धी। हाथीनाला थाना क्षेत्र हथवानी में शुक्रवार की शाम साढ़े छह बजे खेत की जोताई करते वक्त ट्रैक्टर पलटने से गंभीर रूप से घायल चालक दवेश (22) की इलाज के दौरान मौत हो गई। हथवानी के साऊडीह टोला निवासी दवेश पुत्र प्रह्लाद घर से कुछ दूरी पर खेत की ट्रैक्टर से जोताई कर रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत से सटे नाले में पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से दवेश ट्रैक्टर के नीचे दब गया। ट्रैक्टर के नीचे चालक को दबा हुआ देखकर आस-पास के लोग एकत्र हो गए और घायल चालक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले गए। जहां इलाज के दौरान चालक की मौत हो गई। घरवालों के मुताबिक दवेश की एक माह पहले ही शादी हुई थी। घटना से युवक के घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed