फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Driver arrested for selling aluminum

एल्यूमिनियम बेचने वाला चालक गिरफ्तार

Sat, 10 Jul 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Driver arrested for selling aluminum
रेणुकूट। नगर के निजी औद्योगिक प्रतिष्ठान हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड से एल्यूमिनियम लेकर रुड़की के लिए निकले चालक को पुलिस ने शनिवार का गिरफ्तार कर लिया। संदिग्ध हाल में गायब चालक के कब्जे से एल्यूमिनियम की बिक्री का करीब चार लाख रुपये भी बरामद किए गए। पिपरी थानाध्यक्ष अंजनी कुमार राय ने बताया कि बीते 24 मार्च को हिंडाल्को से 924 नग एल्यूमिनियम सिल्ली लादकर ट्रक रुड़की के लिए निकला। वाहन जब नियत समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंचा तो ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर सुमन कुमार जायसवाल की सूचना पर मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही थी। इस दौरान बीते 30 मई को मामले में जनपद एटा से 667 नग एल्यूमिनियम सिल्ली के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन ट्रक का चालक फरार चल रहा था। सर्विलांस प्रभारी सरोजमा सिंह और पिपरी थाने की संयुक्त टीम की ओर से लगातार चालक को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा था। शनिवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एल्यूमिनियम लेकर गायब हुए ट्रक का चालक अपने वाहन का नंबर बदलकर हाथीनाला के समीप खड़ा है। सूचना पाकर पहुंची पिपरी पुलिस ने फरार चल रहे चालक राजेंद्र पाल सिंह पुत्र रामचंद्र सिंह निवासी ग्राम रोरी थाना मोदीनगर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया। चालक के कब्जे से एल्यूमिनियम के बिक्री का चार लाख रुपये बरामद हुए। चालक को पकड़ने में रेणुकूट चौकी प्रभारी मनीष द्विवेदी, दिवाकर सिंह, प्रेमचंद, जितेंद्र यादव, प्रकाश सिंह, सौरभ कुमार राय, दिलीप कश्यप, अमित सिंह का भी अहम योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed