फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Driver and loader arrested for transporting ballast on fake permit

फर्जी परमिट पर गिट्टी परिवहन करने के आरोप में चालक और लोडर गिरफ्तार

Thu, 12 May 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Driver and loader arrested for transporting ballast on fake permit
जिले में फर्जी परमिट पर बालू-गिट्टी का खेल करने वालों पर पुलिस का शिकंजा कसने लगा है। पिछले 48 घंटे के दौरान पुलिस ने फर्जी परमिट पर गिट्टी लोड कर परिवहन करने के आरोप में लोडर और ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। फरार क्रशर संचालक समेत अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन

बीते सोमवार की रात सदर कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी गांव में स्थित टोल प्लाजा लोढ़ी पर खनन कर्मियों ने फर्जी प्रपत्र पर गिट्टी का परिवहन कर रहे एक ट्रक को पकड़ लिया था। इस मामले में खान निरीक्षक ईश्वर चंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया पकड़े गए गिट्टी लदे ट्रक को रोककर चालक से उपखनिज से संबन्धित परिवहन प्रपत्र मांगा गया। चालक द्वारा उपलब्ध कराए गए ईफार्म की जांच करने पर फर्जी मिला। वाहन 30 घन मीटर गिट्टी पाया गया। चालक से पूछताछ करने पर बताया कि उसे एक पासर ने ईफार्म सी इनवाइस दिया है और उसने डाला में स्थित क्रसर प्लांट से गिट्टी लोड किया है। खान निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक, वाहन स्वामी, सनी स्टोन क्रशिंग बारी डाला के संचालक, क्रशर संचालक जहां से गिट्टी भरी गई और पासर के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर तलाश शुरू की। विवेचक चुर्क चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए वाराणसी के हरहुआ निवासी ट्रक चालक बच्चालाल और लोडर जुगैल थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी उमेश का धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में चालान कर दिया गया। उन्होंने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed