फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Drinking water supply interrupted due to leakage in main pipeline

मेन पाइपलाइन में रिसाव से पेयजल आपूर्ति बाधित

Sun, 11 Jul 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Drinking water supply interrupted due to leakage in main pipeline
महुली। विकास खंड दुद्धी क्षेत्र के धोरपा स्थित पेयजल संयंत्र के मेन पाइपलाइन में कई जगह हो रहे रिसाव से गांवों में होने वाली पेयजल की आपूर्ति बंद हो गई है। ग्रामीणों ने जल संयंत्र मरम्मत कराकर पेयजल आपूर्ति कराने की मांग की है। जल संयंत्र पर तैनात कर्मी विनोद गिरि ने बताया कि एक हफ्ते पहले पंप हाउस से करीब चार सौ मीटर दूर मेन पाइपलाइन में सीमेंट के लगे साढ़े चार दशक पुराने चार इंच मोटी पाइप में कई जगह से बड़ी मात्रा में पानी का रिसाव हो रहा है। पहले जल संयंत्र पर दस हार्स पावर का मोटर लगा था, जिससे सभी लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल जाता था लेकिन एक महीने पहले इसे खराब हो जाने पर यहां 25 हार्स पावर का मोटर स्थापित करा दिया गया। उसके मुताबिक क्षमता से अधिक पानी की आपूर्ति होने से पाइप इसका दबाव सहन नहीं कर पा रहा है। धोरपा पेयजल संयंत्र से पहले झारखंड और छत्तीसगढ़ राज्यों की सीमा से सटे हरपुरा, बैरखड़, बरखोहरा, पकरी, बोम, धोरपा, हुमेलदोहर आदि आठ गांवों में पानी की आपूर्ति की जाती थी। लेकिन कई जगह पुराने पाइप क्षतिग्रस्त हो जाने से अब दो गांवों में ही पेयजल आपूर्ति हो पाती है। ग्रामीणों ने कहा कि एक हफ्ते पहले मेन पाइपलाइन में रिसाव से इन दो गांवों में भी पानी की आपूर्ति बंद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed