फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   dont sustain the faimily and

परिवारवाद, संप्रदायवाद नहीं चलेगा

Thu, 08 Sep 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र Updated Thu, 08 Sep 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
dont sustain the faimily and
शीला दीक्ष‌ित
कांग्रेस की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित ने गुरुवार को कहा कि अब उत्तर प्रदेश में जातिवाद, परिवार और संप्रदायवाद नहीं चलेगा। 27   सालों में गैर कांग्रेसी सरकारों ने यूपी को बर्बाद किया है। इस   नाते यूपी विकास में पिछड़ गया   है। पिछड़ेपन को दूर करने के  लिए जनता कांग्रेस की सरकार बनाए। पूर्व मुख्यमंत्री घोरावल बाजार में कांग्रेसजनों को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन


 दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित मिर्जापुर-सोनभद्र के बार्डर बकहर नदी के समीप धुरकर गांव में शाम करीब सात बजे पहुंचीं। यहां दोपहर 12 बजे से ही उनका इंतजार कर रहे कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। यहां से 27 साल यूपी बेहाल संदेश यात्रा घोरावल तिराहे पर स्थित शहीद स्थल पर पहुंची। यहां पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. संजय सिंह ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद संदेश बस यात्रा सभा स्थल पर पहुंची।
विज्ञापन

 
डॉ. संजय सिंह ने कांग्रेस के पक्ष में वोट देकर सरकार बनाने  की अपील की। शीला दीक्षित   बस से नहीं उतरीं तो कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। तब उन्होंने बस से ही लोगों को संबोधित किया। कहा कि कांग्रेस का शासन लाइए। अब यूपी में परिवारवाद नहीं चलेगा। 27 साल में दूसरे दलों ने प्रदेश को बेहाल कर दिया। कहा कि सपा, बसपा और भाजपा ने जातिवाद, परिवारवाद और संप्रदायवाद की राजनीति कर प्रदेश की जनता को गुमराह किया है।  जनता ने 2017 में कांग्रेस की सरकार बनाई तो प्रदेश का विकास होगा। इस        मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ.  संजय सिंह, श्री प्रकाश जायसवाल, राजेश पति त्रिपाठी, भगवती चौधरी, रामयज्ञ द्विवेदी, जिलाध्यक्ष अरुण सिंह, राजेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed