फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Don't be afraid of failure, improve your shortcomings and move forward: Amit Kumar

असफलता से घबराएं नहीं, कमियों को सुधारें और आगे बढ़ें : अमित कुमार

Thu, 20 Mar 2025 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Don't be afraid of failure, improve your shortcomings and move forward: Amit Kumar
अनपरा। एनसीएल ककरी परियोजना के आवासीय परिसर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अमर उजाला की ओर से पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पिपरी सीओ अमित कुमार ने विद्यार्थियों को कानून का पाठ पढ़ाया। हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। कहा कि असफलता से घबराएं नहीं, कमियों को सुधारें और आगे बढ़ें। कार्यक्रम में 280 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान सीओ ने कहा कि भविष्य सुधारना है तो अपनी आदतें बदलें। अपने साथियों को न चिढ़ाएं और न ही उनका मजाक उड़ाएं। अगर किसी कार्य में सफलता नहीं मिलती तो हार न मानें, प्रयास करते रहें। किसी काम को न टालें, क्योंकि यह आदत असफलता का कारण बन सकती है। शिकायत करना बंद कर दें। इन आदतों को अगर हम बदल लेते हैं तो सफलता की ओर बढ़ सकते हैं। उन्होंने हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। बताया कि अगर हाईवे पर कहीं दुर्घटना हो जाए तो 1033 पर फोन करें। तत्काल सहायता पहुंच जाएगी। किसी भी तरह की शिकायत दर्ज कराने के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर फोन करें। महिला सुरक्षा के लिए 1090 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर फोन करें। शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखी जाएगी। अगर कुछ न समझ आए तो किसी भी आपात स्थिति में आप डायल 112 पर फोन कर सकते हैं। कुछ ही मिनटों में पुलिस पहुंच जाएगी। इस दौरान सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य सत्येंद्र दुबे, शिक्षक निलेश सिंह, सीरीश गुप्ता, राजेश तिवारी, अनिल श्रीवास्तव, सुनीता सिंह, वेदवती सिंह, अंकिता पांडेय, राजेंद्र तिवारी, राजेश सिंह, संतलाल वर्मा, रविशंकर दुबे आदि रहे।
विज्ञापन

----
बच्चों के सवाल और जवाब
सवाल : पुलिस पर सबसे अधिक भ्रष्टाचार के आरोप क्यों लगते हैं? - उपासना कुमारी 11 सी।
जवाब : पुलिस सीधे जनता से जुड़ी रहती है। जब भी दो पक्षों में विवाद होता है, तो दोनों पुलिस के पास आते हैं। जांच में जो गलत पाया जाता है, वही पुलिस पर भ्रष्ट होने का आरोप लगाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सवाल : यातायात नियमों को तोड़ने वालों को पुलिस नेताओं के फोन आने पर क्यों छोड़ देती है? - समीक्षा 9 बी।
जवाब : सभी को अपने बचाव के लिए प्रयास करने का अधिकार है। प्रभावशाली लोग अपने खास को बचाने के लिए सिफारिश करते हैं, ऐसा लोगों को दिखाई देता है, लेकिन नियम तोड़ने वालों पर पुलिस कार्रवाई करती है।
---
सवाल : अनजान नंबरों से आने वाले फोन पर कैसे पता करें कि सही अधिकारी से बात हो रही है? - आजाद कुमार 11 ए।
जवाब : अनजान नंबरों से फोन आए तो कोई जानकारी शेयर न करें। अक्सर साइबर फ्राॅड बैंक का कर्मचारी या पुलिस अधिकारी बनकर पैसे की मांग करते हैं। तुरंत फोन काटें और पुलिस से संपर्क करें।
---
सवाल : अगर हाईवे पर कोई दुर्घटना हो जाए, तो क्या करें? - सत्यम कुमार 11 ए।
जवाब: अगर हाईवे पर दुर्घटना हो जाए, तो तत्काल 1033 पर फोन करें। सहायता पहुंच जाएगी। डायल 112 पर भी सूचना दर्ज करा सकते हैं। कुछ ही मिनट में सहायता पहुंच जाएगी।
---
सवाल: अक्सर बाइक से चलने वाले युवक भद्दे कमेंट करते हैं। शिकायत करने पर भी ऐसे युवकों पर कार्रवाई नहीं होती? - रूपाली भास्कर 9 बी।
जवाब : अगर कोई परेशान करता है या भद्दे कमेंट करता है तो महिला हेल्पलाइन 1090 पर शिकायत दर्ज कराएं। आपकी पहचान छिपाकर युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

---
सवाल: अक्सर बसों में वृद्धों और दिव्यांगों को सीट नही मिल पाती है, किससे शिकायत करें? - अनुष्का कुमारी 11 बी।
जवाब : सभी बसों में वृद्धों और दिव्यांगों के लिए आगे की ओर आरक्षित सीट रहती है। कंडक्टर से बात करें, फिर भी सीट न मिले तो बस में लिखे नंबरों पर बात करें। न हो तो डायल 112 पर फोन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed