{"_id":"64c157b086a497da870f0577","slug":"dominance-of-jawahar-navodaya-vidyalaya-sonbhadra-in-archery-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-1475-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: तीरंदाजी में जवाहर नवोदय विद्यालय सोनभद्र का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: तीरंदाजी में जवाहर नवोदय विद्यालय सोनभद्र का दबदबा
विज्ञापन
सोनभद्र। जवाहर नवोदय विद्यालय बहुआर सोनभद्र में आयोजित दो दिवसीय क्षेत्रीय स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में मेजबान टीम का दबदबा रहा। मंगलवार की देर शाम को प्रतियोगिता का परिणाम जारी हुआ। प्रतियोगिता में अंडर 19 रिकर्व राउंड बालक वर्ग में राजकुमार और बालिका वर्ग में खुशबू मौर्या अव्वल रहीं। इस दौरान खिलाड़ियों में पुरस्कार वितरित किया गया।
जवाहर नवोदय विद्यालय बहुआर सोनभद्र में आयोजित क्षेत्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में लखनऊ संभाग के चार जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालयों ने भाग लिया। इसमें बांदा, भदोही, रामपुर और सोनभद्र रहा। प्रतियोगिता के आखिरी दिन विशिष्ट अतिथि बलराम कृष्ण यादव ने सभी प्रतिभागियों को तीरंदाजी खेल के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं प्रतियोगिता के बाद परिणाम जारी किया गया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रिकर्व राउन्ड अन्डर-19 बालक वर्ग में जवाहर नवोदय विद्यालय के राजकुमार, अन्डर-17 जवाहर नवोदय विद्यालय बांदा के अयान सिंह, अन्डर-14 में जवाहर नवोदय विद्यालय बहुआर के सिद्वार्थ यादव का दबदबा रहा।
वहीं बालिका वर्ग में अन्डर-19 में जवाहर नवोदय विद्यालय बहुआर की खुशबू मौर्या, अन्डर-17 बांदा की अनुराधा पांडेय, अन्डर-14 प्रतियोगिता में बहुआर सोनभद्र की छात्रा सरस्वती अव्वल रहीं। इण्डियन राउन्ड में अन्डर-19 बालक वर्ग में बांदा के आर्यन, अन्डर-17 में बहुआर सोनभद्र के सूरज गुप्ता, अन्डर -14 में सोनभद्र के हरिओम यादव तथा बालिका वर्ग में अन्डर-19 में बांदा की स्वाती सिंह, अन्डर-17 में सोनभद्र की आकांक्षा यादव और अन्डर - 14 में प्रज्ञा सिंह ने अच्छा प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि रहे प्राचार्य एसपी सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के दौरान उप-प्राचार्य एवं सभी अध्यापक उपस्थित रहे।