{"_id":"621a7173ee6ff472ef68dfde","slug":"documents-of-teachers-will-be-verified-before-duty-sonbhadra-news-vns6406621195","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी से पहले सत्यापित होंगे शिक्षकों के दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी से पहले सत्यापित होंगे शिक्षकों के दस्तावेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में विभाग तेजी से जुटा हुआ है। कक्ष निरीक्षक के लिए शिक्षकों व प्रधानाचार्यों का डाटा अपलोड होने के बाद अब उसका सत्यापन शुरू किया गया है। उनके दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही उनकी ड्यूटी लगाई जाएगी। नकल रोकने के लिए विभाग ने यह कदम उठाया है।
इस सत्र की बोर्ड परीक्षा में शिक्षकों व प्रधानाचार्यों के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के सत्यापन का यह पहला मौका है। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद शिक्षकों की ड्यूटी स्थानीय स्तर पर नहीं बल्कि बोर्ड की ओर से लगाई जाएगी। यूपी बोर्ड की ओर से सभी शिक्षकों व प्रधानाचार्यों के शैक्षिणिक दस्तावेज परिषद की साइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। पूर्व में जहां प्रधानाचार्य कक्ष निरीक्षकों की भूमिका तय करते थे, वहीं अब सभी की तैनाती बोर्ड की ओर से की जाएगी। नकल की गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से विभाग ने यह पहल की है। डीआईओएस रविशंकर ने बताया कि सभी प्रधानाचार्यों को इस संबंध में निर्देशित कर दिया गया है। सभी शिक्षकों का डाटा वेबसाइट पर अपलोड करने और केंद्रों की सूची फाइनल होने के बाद अब कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।