फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Doctor refused to make medical due to non-receipt of money, CMS stopped salary

रुपये न मिलने पर डॉक्टर ने मेडिकल बनाने से किया इनकार, सीएमएस ने रोका वेतन

Fri, 27 May 2022 05:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 05:51 PM IST
विज्ञापन
Doctor refused to make medical due to non-receipt of money, CMS stopped salary
जिला अस्पताल में कुछ डॉक्टरों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। बृहस्पतिवार को एक डॉक्टर ने रुपये न मिलने पर घायल व्यक्ति का मेडिकल बनाने से इनकार कर दिया। मामला संज्ञान में आने पर सीएमएस ने डॉक्टर का एक दिन का वेतन रोकते हुए उन्हें दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक की ड्यूटी से मुक्त कर दिया है।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे के बाद इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर और कुछ लोगों के बीच मेडिकल बनाने को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला गरमा गया। इसकी जानकारी होने पर मौके पर दलबल के साथ पुलिस चौकी लोढ़ी के प्रभारी विनय सिंह पहुंच गए और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद डॉक्टर और मरीज के तीमारदार सीएमएस कक्ष मेें पहुंचे। सीएमएस के समक्ष भी दोनों पक्षों में नोकझोंक हुई। इसको गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. क्रांति कुमार ने नेत्र परामर्शदाता डॉ. प्रदीप कुमार सिंह को अपराह्न दो बजे से आठ बजे तक इमरजेंसी से अवमुक्त करते हुए 26 मई का वेतन रोक दिया है। सीएमएस की ओर से डॉक्टर को जारी पत्र में लिखा है कि मरीज ह्दय नारायण पांडेय के पुत्र सूर्य नारायण पांडेय का मेडिकल मुआयना किया जाना था। इसके एवज में दस हजार रुपये की डिमांड की जा रही थी। यह बात मरीज के परिजन ने बताई है। रुपये न मिलने पर मेडिकल नहीं बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed