फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Doctor of Duddhi stranded in Ukraine reached India

यूक्रेन में फंसे दुद्धी के चिकित्सक पहुंचे भारत

Thu, 03 Mar 2022 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Doctor of Duddhi stranded in Ukraine reached India
दुद्धी। रूस और यूक्रेन में युद्ध के बीच यूक्रेन में फंसे दुद्धी के चिकित्सक डॉ. शाह आलम अंसारी बृहस्पतिवार को सकुशल अपने घर पहुंचे। मूल रूप से वाराणसी के निवासी शाह आलम के घर पहुंचने पर जहां लोगों ने स्वागत किया, वहीं दुद्धी में स्वास्थ्य कर्मियों ने भी खुशी मनाई। डॉ. शाह आलम अपनी पत्नी और बच्चों से मिलने यूक्रेन गए थे। इसी दौरान युद्ध छिड़ने से वहां फंस गए।
विज्ञापन

वाराणसी के पठानी टोला थाना आदमपुर निवासी डॉ. शाह आलम अंसारी ने बताया कि ऑपरेशन गंगा के तहत बुधवार को रोमानिया बुकारेस्ट आई एक्स 1202 भारत सरकार की ओर प्रदत्त स्पेशल चार्टर्ड फ्लाइट से शाम 6:30 बजे से चले थे। बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने बताया कि यूक्रेन के पड़ोसी देश चेक रिपब्लिक प्राग में 23 फरवरी को अपनी बेटी को तीन वर्षीय इंटरनल अफेयर एंड रिलेशनशिप कोर्स में दाखिला दिलाने के लिए पत्नी से साथ गए थे। इसी बीच यूक्रेन व रूस में युद्ध छिड़ गया। उन्होंने अपनी पत्नी को चेक रिपब्लिक प्राग में रहने को बोल खुद इंडिया लौटने के लिए रोमानिया पहुंचे। रोमानिया में सैकड़ों छात्रों के बीच रहना खाना होता रहा। डॉ. शाह आलम अंसारी की ससुराल यूक्रेन के ओडेसा में है जहां लगातार बमबारी जारी है। उन्होंने वर्ष 2014 में सीएचसी दुद्धी में बतौर चिकित्साधिकारी कार्यभार ग्रहण किया था। इसके बाद 2017 में पीएचसी कटौली के प्रभारी बनाए गए। डॉ. अंसारी वर्ष 2002 में क्रिमाया स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी सेंफेरोपोल क्रीम यूक्रेन से एमबीबीएस की डिग्री ली। वर्ष 2002 में यूक्रेन के ओडेसा में ही उनकी शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed