फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   DM summoned report on deaths in Makra

मकरा में हो रही मौतों पर डीएम ने तलब की रिपोर्ट

Mon, 22 Nov 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
DM summoned report on deaths in Makra
म्योरपुर क्षेत्र के मकरा गांव में मृतकों की रिपोर्ट तैयार कराने पहुंचे एसडीएम - फोटो : SONBHADRA
विकासखंड की सेंदुर (मकरा) ग्राम पंचायत में लगातार हो रही मौतों पर जिला प्रशासन गंभीर हो गया है। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग से दो दिन में रिपोर्ट तलब की है। रविवार की देर शाम गांव पहुंचे डीएम ने पीड़ितों का हाल जाना। मातहतों को कड़े निर्देश दिए। सोमवार को दुद्धी एसडीएम ने भी गांव पहुंचकर दवा-उपचार आदि की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

रविवार की देर शाम गांव पहुंचे डीएम टीके शिबू ने अब तक हुई मौतों व बीमार लोगों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने दो दिन में संबंधित अधिकारियों से गांव की रिपोर्ट तलब की है। डीएम के निर्देश पर सोमवार को लेखपाल द्वारिका प्रसाद और विनोद सिंह हर परिवार से संपर्क कर ब्योरा बनाने में जुटे रहे। क्षेत्रीय लेखपाल ने अब तक 30 लोगों के मरने की सूची तैयार की है। स्वास्थ्य विभाग ने 16 से 18 नवंबर तक 135 लोगों के खून की जांच में 22 लोगों को मलेरिया पीएफ और 39 लोगों में टाइफाइड की पुष्टि की है। इससे संबंधित रिपोर्ट सीएचसी अधीक्षक ने सीएमओ को भेजी है। लेखपाल द्वारिका प्रसाद ने बताया कि डीएम के निर्देश पर मृतकों की सूची बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सूची तैयार कर रिपोर्ट भेजी जाएगी। उधर हो रही मौतों को लेकर ग्रामीणों में स्वास्थ्य महकमे के प्रति नाराजगी बनी हुई है। पूर्व ग्राम प्रधान रामभगत यादव, रामलाल, रमेश, जगदीश, लालमन आदि ने कहा कि लोगों की मौतों के बावजूद अभी तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। उधर, सोमवार को हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के रेनूसागर पावर की ओर गांव में छिड़काव और दवा वितरित की गई। देर शाम एसडीएम रमेश कुमार ने भी मकरा गांव का निरीक्षण कर छिड़काव और दवा वितरण की स्थिति देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed