{"_id":"624b35c7482ec471ef68d102","slug":"dm-stopped-salary-of-six-absent-doctors-sought-answer-sonbhadra-news-vns6466241164","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने अनुपस्थित छह डाक्टरों का रोका वेतन, मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने अनुपस्थित छह डाक्टरों का रोका वेतन, मांगा जवाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला संयुक्त चिकित्सालय का सोमवार को नवागत डीएम चंद्र विजय सिंह ने निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान छह चिकित्सक बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। डीएम ने सभी का वेतन रोक दिया। इस दौरान अस्पताल परिसर में गंदगी देख डीएम ने नाराजगी जताई। सीएमएस को साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। चेताया कि दोबारा निरीक्षण के दौरान खामियां मिलीं तो कार्रवाई की जाएगी।
रविवार को डीएम चंद्र विजय सिंह कार्यभार ग्रहण करने के बाद अगले दिन सोमवार को जिला अस्पताल लोढ़ी का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई की उचित व्यवस्था न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधार के निर्देश दिए। डीएम के निरीक्षण के दौरान छह डॉक्टर अनुपस्थित मिले। उनके वेतन भुगतान पर रोक लगाते हुए जवाब तलब किया है। वहीं वार्डों में बेडशीट की स्वच्छता पर भी जोर दिया। वहीं बीचटी पर चिकित्सकों को प्रोग्रेस रिपोर्ट समय से दर्ज करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान कमी पाने पर रेडियोलॉजी विभाग में एक्सरे व अल्ट्रासाउंड के मरीजों को समय से नि:शुल्क जांच का निर्देश दिया। वहीं सीटी स्कैन मशीन ठीक न होने पर सीएमएस डॉ. के कुमार को निर्देशित किया कि मशीन को जल्द से जल्द ठीक करवाएं। सीएमएस को निर्देशित किया कि वो ये सुनिश्चित करें कि मरीजों को बाहर से दवाएं न लिखी जाएं। डीएम ने अनुपस्थित डॉ. पीएस सिंह, डॉ. दमनजीत कौर, डॉ. मंजू, डॉ. संगीता त्रिपाठी, डॉ. रंजीता चैधरी, डॉ. विद्यावती सिंह के वेतन भुगतान पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण मांगा। बता दें कि पिछले महीने सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा के निरीक्षण के दौरान भी कई डॉक्टर समेत 13 कर्मचारी अनुपस्थित मिले थे।