{"_id":"84b90d425b46ace2948285ff1f7636b7","slug":"dm-steno-room-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के स्टेनो कक्ष में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के स्टेनो कक्ष में लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Sun, 25 Oct 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलेक्ट्रेट में रविवार की सुबह करीब आठ बजे जिलाधिकारी के कार्यालय (चैंबर) के बगल में स्थित स्टेनो के कक्ष में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे कमरे से धुआं निकलने लगा।
वहां सफाई कर रहे कर्मियों ने कमरे से धुआं निकलता देख मामले की जानकारी अधिकारियों को दी। इस पर डीएम ने तत्काल अपर जिलाधिकारी को मौके पर भेजा। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई लेकिन जल्द आग बुझ जाने से ब्रिगेड को आने से मना कर दिया गया। एडीएम ने बताया कि मौके पर सिर्फ फ्रिज ही जली है।
जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी के चैंबर के पास सफाई कर्मी सफाई कर रहे थे। इस दौरान चैंबर के बगल में स्थित स्टेनो के कक्ष से तेजी से धुआं निकलता देख कर्मी अवाक रह गए।
विज्ञापन
उन्होंने तत्काल इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी। फिर डीएम जीएस प्रियदर्शी को भी मामले से अवगत कराया गया। डीएम के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी रामचंद्र मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने पहले फायर ब्रिगेड को मामले की जानकारी दी फिर कर्मचारियों से स्टेनो का कक्ष खुलवाया। देखा कि फ्रिज और स्टेपलाइजर जल गया है। उन्होंने कर्मचारियों से ही आग बुझवा दिया और फायर ब्रिगेड को मौके पर आने से मना कर दिया। एडीएम ने बताया कि शार्ट सर्किट से फ्रिज में आग लगी थी। कोई अन्य क्षति नहीं हुई है।