फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   DM prevented the salaries of absent SDO

डीएम ने अनुपस्थित एसडीओ का वेतन रोका

Thu, 22 Jan 2015 10:46 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Thu, 22 Jan 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
DM prevented the salaries of absent SDO
प्रशासन की पहल पर गुरुवार को जिले की 20 ग्राम पंचायतों में जन चौपाल लगाई गई। इसमें विभिन्न विभागों के स्टाल लगाकर लोगों को सरकार के योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


डीएम ने बहेरा गांव में लोगों की समस्या सुनी। यहां अनुपस्थित रहने पर मिर्जापुर नहर प्रखंड के सहायक अभियंता का वेतन रोक दिया और एक सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया। जबकि डीपीआरओ और डीपीओ को चेतावनी दी गई है। दो सेक्रेट्रियों को प्रतिकूल प्रविष्टि  दी गई है।
विज्ञापन


डीएम दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि जनता की समस्याओं की अनदेखी करने वाले कर्मचारियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों की समस्या सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान ग्रामीणों ने शिकायत की कि यहां के सफाईकर्मी गांव में जल्द नहीं आते। इस पर उन्होंने कर्मी नरेश कुमार यादव को निलंबित कर दिया।

गांव के नोडल अफसर मिर्जापुर नहर प्रखंड के सहायक अभियंता भी शिविर में अनुपस्थित रहे। इस पर डीएम ने उनका वेतन रोकने का निर्देश दिया। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए और लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं भी वितरित की गईं।

 यहां एसडीएम सदर राजेंद्र प्रसाद तिवारी, सीएमओ डा. एबी सिंह उपस्थित रहे। बभनी प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक के बभनी और पोखर ग्राम पंचायत में शिविर लगा।


जिला परियोजना समन्वयक स्वच्छता मिशन पंचायत राज विभाग अनिल केशरी ने ग्रामीणों को जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरण किया गया। एडीओ पंचायत काशीराम ठाकुर ने भी जनता की समस्या सुनी और उनके निस्तारण का भरोसा दिलाया। पोखरा शिविर में ग्रामीण संजय, राम जी, संतोष, भुवनेशवर, राम भजन, विजय ने शिकायत दर्ज कराई कि मंडलायुक्त के आदेश के बावजूद रहरिया डाड़, बसकटा में विद्युतीकरण अब तक नहीं किया गया। शिविर में ग्राम प्रधान कुसुम देवी, सेक्रटरी आशुतोष श्रीवास्तव मौजूद रहे। वैनी प्रतिनिधि के अनुसार नगवां ब्लाक के वैनी और सेमरिया गांव में जन समस्या निवारण कैंप लगाया गया। इसमें विभिन्न विभागों के स्टाल लगाकर लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ और दवाएं वितरित की गईं। इस दौरान पीडी जेपी पांडेय, अनिल कुमार, सुरेंद्र प्रताप सहाय, सुनील सिंह मौजूद रहे। दुद्धी प्रतिनिधि के अनुसार डीएम के निर्देश पर क्षेत्र के खजुरी और धनौरा गांव में जन चौपाल लगाई गई। खजुरी में सीएमओ डा. अमरेंद्र बहादुर सिंह ने लोगों की समस्या सुनी। उधर धनौरा गांव में डीआईओएस संतोष मिश्रा ने जनता की समस्या सुनी। म्योरपुर संवाददाता के मुताबिक म्योरपुर और बभनडीहा ग्राम पंचायतों में गुरुवार को जनकल्याणकारी शिविर लगाया गया। इस मौके पर लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में बीडीओ आशाराम पटेल, प्रेमनाथ चौबे, डा. राजीव रंजन, केके सिंह मौजूद रहे। रामगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार चतरा ब्लाक कार्यालय और रईयां गांव के पंचायत भवन पर जन कल्याणकारी शिविर लगाया गया। इस मौके पर नोडल अधिकारी देवेंद्र सिंह, बीडीओ डीएन दूबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed