फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   DM planted saplings for one village-one garden

एक गांव-एक बाग के लिए डीएम ने किया पौधरोपण

Sun, 05 Jul 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
DM planted saplings for one village-one garden
सोनभद्र। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने एक गांव-एक बाग योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए रविवार को घोरावल तहसील के टिकुरियां गांव पहुंचकर पौधरोपण करने से पहले भूमि पूजन किया। भूमि पूजन करने के बाद जिलाधिकारी ने आम का पौधा रोपित किया। इस दौरान मौके पर मौजूद सीडीओ अजय कुमार द्विवेदी, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, डीसी मनरेगा टीबी सिंह, डीपीआरओ धनंजय जायसवाल, बीडीओ घोरावल उमेश सिंह ने भी पौधरोपण किया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जिलाधिकारी ने स्थानीय नागरिकों से पर्यावरण संतुलन व स्थानीय स्तर पर फलोत्पादन के निमित्त अधिकाधिक पौधे लगाने की अपील की। कहा कि पौधों से आक्सीजन मिलता है। साथ ही इंसान के खाने के लिए जरूरत के मुताबिक फल भी मिलता है।
विज्ञापन

इस दौरान गांव के लोगों को फलदार पौधे भी रोपित करने के लिए वितरित किए गए। साथ ही पौधरोपण के महत्व से संबंधित प्रचार साहित्य भी वितरित किए गए।
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रदेश में इस साल 25 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य है। इसके तहत जिले में 79.69 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस चुनौतीपूर्ण कार्य को करने के लिए जिले को आठ जोनों व 67 सेक्टरों में बांटकर अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से पौधे लगाने की अपील की। ताकि पर्यावरण को हरा भरा बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed