फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   DM angry over the plight of toilets in women's college

Sonebhadra News: महिला कॉलेज में शौचालय की बदहाली पर डीएम नाराज

Wed, 12 Apr 2023 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
DM angry over the plight of toilets in women's college
सोनभद्र। डीएम चंद्र विजय सिंह ने बुधवार को राजकीय महिला विद्यालय छपका का औचक निरीक्षण किया। कॉलेज के शौचालय में गंदगी, परिसर की साफ-सफाई ठीक न होने पर नाराजगी जताई। इसमें सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम ने विद्यालय के कमरों को देखा। परिसर में खाली स्थानों पर कमरे बनाने के साथ ही विद्यालय परिसर में छात्राओं के लिए खेल-कूद की सुविधा उपलब्ध कराने का प्राचार्य को निर्देशित किया। इस दौरान डीएम ने विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को दिए जा रहे शिक्षण कार्य आदि के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विद्यालय में प्रयोग के लिए जो भी सामग्री खरीदी जाय, उसे क्रय किए जाने से पहले ही उसकी गुणवत्ता को सैंपल के रूप में देख लिया जाय। इस दौरान डीएम ने विद्यालय परिसर में बने शौचालय की स्थिति को देखा। शौचालय की मरम्मत तत्काल कराने के निर्देश दिए। इसी प्रकार विद्यालय परिसर के कमरों, दरवाजे व खिड़की ठीक न होने पर और जगह-जगह पर फर्श टूटी-फूटी स्थिति में मिलने तत्काल मरम्मत कराने को कहा। प्राचार्य को निर्देशित किया कि महाविद्यालय परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर ढंग से करने के साथ ही पीने के लिए पानी की सुविधा उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed