{"_id":"627aa6069b7eb61ce3216d00","slug":"dm-angry-over-slow-pace-of-wheat-procurement-sonbhadra-news-vns6528625159","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद की धीमी गति पर डीएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद की धीमी गति पर डीएम नाराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में गेहूं खरीद की धीमी गति पर डीएम चंद्र विजय सिंह ने नाराजगी जाहिर की है। अब तक लक्ष्य के सापेक्ष करीब 18 प्रतिशत ही गेहूं की खरीद हुई है। डीएम ने एडीएम को गेहूं खरीद में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों से लक्ष्य के सापेक्ष खरीद कराने का निर्देश दिया है।
गेहूं खरीद के लिए कुल 75 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। शासन से 67000 मीट्रिक टन गेहूं क्रय का लक्ष्य आवंटित है, जिसके सापेक्ष अब तक करीब 18 प्रतिशत गेहूं खरीद हुई है। यह हाल तब है जब हर तहसील क्षेत्र में क्रय केंद्रों के नियमित निरीक्षण और गेहूं खरीद में आने वाली समस्याओं के अनुश्रवण के लिए लेखपालों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। गेहूं की खरीद कम होने पर डीएम ने नाराजगी जताई है। उन्होंने एडीएम/जिला खरीद अधिकारी को पत्र भेजकर निर्देश दिए हैं कि एक माह से अधिक समय व्यतीत होने के बाद भी गेहूं खरीद में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है। वर्तमान समय में गेहूं का बाजार भाव समर्थन मूल्य के आस-पास होने के कारण केंद्रों पर आवक कम है, इसलिए गेहूं खरीद के लिए युद्ध स्तर पर सार्थक प्रयास की आवश्यकता है।
एडीएम समेत अन्य अधिकारियों को जिले में लक्ष्य के सापेक्ष गेहूं की खरीद कराने का निर्देश दिया गया है। इसमें लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसानों से अपील है कि वे क्रय केंद्रों पर गेहूं विक्रय करें। - चंद्र विजय सिंह, जिलाधिकारी सोनभद्र
विज्ञापन
ग्राम प्रधानों और कोटेदारों का ले रहे सहयोग
जिले में गेहूं विक्रय करने के लिए पंजीकृत कृषकों की सूची भी जिला खाद्य विपणन अधिकारी के लॉग इन पर उपलब्ध है। राजस्व कर्मचारियों, ग्राम प्रधानों और उचित दर विक्रेताओं का सहयोग गेहूं क्रय बढ़ाने में लिया जा रहा है। डीएम ने एडीएम को 100 क्विंटल और उससे अधिक गेहूं विक्रय करने वाले कृषकों के संबंध में राजस्व कर्मचारियों यथा नोडल अधिकारियों (लेखपालों), ग्राम प्रधानों, उचित दर विक्रेताओं का सहयोग लेते हुए जिला खाद्य विपणन अधिकारी व जिला प्रबंधक, पीसीएफ के साथ अन्य समस्त कय एजेंसियों के केंद्र प्रभारियों के साथ नियमित रूप से समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष गेहूं खरीद कराने का निर्देश दिया है।