फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   DM angry over poor quality tiles being installed in medical college

Sonebhadra News: मेडिकल कॉलेज में लगाई जा रही घटिया टाइल्स पर भड़के डीएम

Thu, 15 Feb 2024 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
DM angry over poor quality tiles being installed in medical college
सोनभद्र। जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह ने बृहस्पतिवार को चुर्क में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। सभी संकायों के शिक्षण कक्षों, आवासीय भवनों व प्रशासनिक भवन के निर्माण की प्रगति जाती। भवनों में लगाई जा रही टाइल्स की गुणवत्ता ठीक न होने नामित एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर को तत्काल इसे बदलने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

भवन में किए गए प्लास्टर भी कई जगह टूटे दिखाई दिए। इसकी गुणवत्ता भी सुधारने को कहा गया। हिदायत दी कि गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ तो पेनाल्टी लगाई जाएगी। भवन निर्माण खंड मिर्जापुर के एक्सईएन को निर्देशित किया कि वह मेडिकल कॉलेज की गुणवत्ता की समय-समय पर निरीक्षण करते रहे। निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूरा कराएं। काॅलेज की बाउंड्री की ऊंचाई कम होने पर से बढ़ाने को कहा, ताकि बाहर से कोई अनधिकृत व्यक्ति का प्रवेश न हो सके। निरीक्षण के दौरान मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सुरेश सिंह, आर काॅप एसोसिएट के साइट इंचार्ज रेहान अली खान, प्रोजेक्ट मैनेजर महेश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed