फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   DM angry on slow pace of development projects, notice

Sonebhadra News: विकास परियोजनाओं की धीमी गति पर डीएम नाराज, कई अफसरों को नोटिस

Thu, 18 May 2023 10:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
DM angry on slow pace of development projects, notice
सोनभद्र। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सरकार मिशन मोड पर विकास परियोजनाओं को गति देने में लगी है तो जिले में कई परियोजनाओं की गति बेहद सुस्त है। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान डीएम ने धीमी गति पर कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में हुई समीक्षा बैठक में डीएम चंद्र विजय सिंह ने सभी विकास कार्यक्रमों की बिंदुवार समीक्षा की।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान अस्पतालों में डिलिवरी, आरबीएसके टीम के भ्रमण व टीकाकरण के प्रगति की स्थिति जानी। धीमी प्रगति पर सीएमओ और डीपीएम को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। डीएम ने सीएमओ केे निर्देशित किया कि नए आयुष्मान कार्डों के बनाने के कार्य में तेजी लाई जाय। इस कार्य में सीएमएस की जिम्मेदारी तय की जाय कि वह समीक्षा निरंतर करते रहें। किसी स्तर पर शिथिलता न बरती जाय। उन्होंने कहा कि जिले में ज्वाइन करने वाले नए डॉक्टरों को उन अस्पतालों में पहले भेजें, जहां डॉक्टर की कमी है। गर्भवती महिलाओं का प्रसव सरकारी अस्पताल या केंद्रों में कराने पर विशेष जोर देने और लोगों को जागरुक बनाने के निर्देश दिए। ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए जा रहे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना के संबंध में पीडी आरएस मौर्य को निर्देश दिए कि आवास के भवनों में प्लास्टर व फर्श का निर्माण कार्य अनिवार्य रूप से कराया जाय। जिन भवनों में फर्श व प्लास्टर का कार्य नहीं किया जाएगा, उस क्षेत्र के बीडीओ व सेक्रेट्री की जिम्मेदारी तय की जाएगी। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत ड्रोन कैमरा के माध्यम से सड़कों के निर्माण कार्यों की रिकार्डिंग कराने के निर्देश दिए। डीपीआरओ को निर्देशित करते हुए ग्राम सभाओं के विकास से संबंधित निर्माण कार्यों का सही ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने को कहा। शिथिलता बरतने वालों पर कार्रवाई के भी निर्देश दिए। बैठक में सीएमओ डॉ. आरजी यादव, डीएसओ गौरीशंकर शुक्ला, डीएसटीओ ओमप्रकाश यादव, डीसी मनरेगा रमेश कुमार यादव, पीडी आरएस मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

निर्माणाधीन नाले की मांगी साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट
डीएम के निर्देश पर पचास लाख लाख रुपये से अधिक लागत वाले निर्माण कार्यों के प्रगति की सीडीओ सौरभ गंगवार ने समीक्षा की। नगर पालिका क्षेत्र में बनाए जा रहे नाले की प्रगति धीमी होने पर निर्माण एजेंसी सीएनडीएस को इसकी साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुति करने को कहा। आवास विकास परिषद की ओर से नगवां में बनाए जा रहे कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के एकेडमिक ब्लाक के निर्माण कार्य की प्रगति धीमी होने पर परियोजना प्रबंधक को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। जिले के बार्डर पर गेट निर्माण की प्रगति भी सुस्त होने पर एक्सईएन प्रांतीय खंड व निर्माण खंड-2 के एक्सईएन को भी स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। राजकीय महाविद्यालय बभनी में बाउंड्री के कार्य में सुस्ती पर प्रोजेक्ट मैनेजर राजकीय निर्माण निगम को स्पष्टीकरण जारी करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed