{"_id":"5f99b9678ebc3e9bbd5f59d8","slug":"dm-and-sp-raided-in-jail-sonbhadra-news-vns5553431187","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम और एसपी ने जेल में मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम और एसपी ने जेल में मारा छापा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलखन। बुधवार को कई थानों की फोर्स के साथ डीएम एस. राजलिंगम और एसपी आशीष श्रीवास्तव ने जिला कारागार गुरमा में छापा मारा। अधिकारियों ने बैरक, मेस आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान बंदियों की तलाशी ली गई। छापेमारी से बंदियों और जेल कर्मियों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
बुधवार की दोपहर भारी फोर्स के साथ डीएम और एसपी जिला कारागार धमक पड़ें। अधिकारियों ने बारी-बारी से सभी बैरकों, अस्पताल, भोजनालय, आफिस आदि का निरीक्षण किया। महिला पुलिस कर्मियों ने महिला बंदी और जवानों ने पुरुष बंदियों की तलाश ली। लेकिन कोई भी प्रतिबंधित सामान नहीं मिला। डीएम ने बंदियों से भोजन, पानी, नाश्ता आदि के बारे में पूछताछ किया। डीएम ने जेल कर्मियों से भी बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी बंदियों को एक समान सुविधा मिलनी चाहिए। अगर किसी बंदी के पास मोबाइल मिली तो कार्रवाई होगी। जांच के पश्चात जिला कारागार के अन्दर साफ-सफाई, बागवानी, फुलवारी आदि को भी देखा। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि जेल में किसी बंदी के पास मोबाइल समेत अन्य प्रतिबंधित सामान नहीं मिला। जांच के दौरान जेल अधीक्षक मिजाजी लाल, एएसपी ओपी सिंह, सीओ राजकुमार त्रिपाठी, चोपन थानाध्यक्ष नवीन तिवारी आदि मौजूद रहे।