फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   diverzen

आज से राबर्ट्सगंज शहर मे भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध

Thu, 12 Nov 2020 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
diverzen
सोनभद्र। धनतेरस व दीपावली पर राबर्ट्सगंज शहर में स्थित बाजारों में आने वाली भीड़ को देखते हुए वृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से 16 नवंबर को रात 12 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। इस दौरान भारी वाहनों को शहर के बाहरी क्षेत्रों में स्थित चौराहों से गंतव्य के लिए रवाना किया जाएगा। इसके अलावा धनतेरस व दीपावली के मौके पर खरीदारी के बाबत बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए शहर में वाहनों के लिए पा र्किंग स्थल पर निर्धारित किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के मुताबिक धनतेरस व दीपावली पर बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ आती है। इसको देखते हुए राबर्ट्सगंज शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर 16 नवंबर तक के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस दौरान भारी वाहन शहर के बाहर डायवर्जन के लिए निर्धारित स्थानों से गंतव्य के ओर रवाना किए जाएंगे। इसके तहत रायपुर-पन्नूगंज से राबर्ट्सगंज शहर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को बेलखुरी तिराहे से वाया मधुपुर गंतव्य की ओर रवाना किया जाएगा। नई बाजार चौकी से राबर्ट्सगंज शहर की ओर आने वाले भारी वाहनों को शाहगंज तिराहा से मधुपुर के रास्ते गंतव्य की ओर भेजा जाएगा। घोरावल-शाहगंज मार्ग पर राबर्ट्सगंज की ओर आने वाले भारी वाहन शाहगंज तिराहा से वाया राजगढ़ होकर आगे जाएंगे। मारकुंडी घाटी की तरफ से कचहरी -पन्नूगंज जाने वाले भारी वाहन ओवरब्रिज पर ऊपर से होते हुए मधुपुर के रास्ते बेलखुरी तिराहा होकर आगे जाएंगे। इसके अलावा ईदगाह कट से नीचे चंडी तिराहा से शहर की ओर आने वाले वाहनों को फ्लाईओवर के ऊपर से उरमौरा के रास्ते गंतव्य की ओर रवाना किया जाएगा।धनतेरस व दीपावली पर बाजारों में खरीदारी के लिए बहुत से लोग दो, तीन व चार पहिया से बाजार पहुंचते हैं। पुलिस प्रशासन की तरफ से वाहनों के लिए पा र्किंग स्थल भी निर्धारित किए गए हैं। रायपुर - पन्नूगंज से शहर की ओर आने वाले वाहनों की पार्किंग हा इडिल मैदान में कराई जाएगी। इसी तरह से ईदगाह कट के नीचे से शहर की ओर आने वाले वाहन चंडी तिराहा ओवरब्रिज के नीचे खड़े कराए जाएंगे। घोरावल से राबर्ट्सगंज शहर की ओर आने वाले वाहनों को धर्मशाला ओवर ब्रिज के नीचे खड़ा कराया जाएगा। यहां लोग वाहन खड़ी कर खरीदारी के लिए जा सकेंगे। इसके अलावा चोपन व चुर्क की तरफ से राबर्ट्सगंज शहर की ओर आने वाले वाहन बढ़ौली चौराहा के पास ओवरब्रिज के नीचे खड़े कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed