फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Disturbances in the appointment of eight teachers

आठ शिक्षकों की नियुक्ति में गड़बड़ी

Wed, 28 Dec 2016 11:52 PM IST
Updated Wed, 28 Dec 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग ने आठ शिक्षकों की नियुक्ति नियमों की अनदेखी कर की। डीएम के निर्देश पर बीएसए कार्यालय में छापेमारी करने पहुंचे अपर जिलाधिकारी रामचंद्र ने पत्रावलियों में कई खामियां पाईं और गड़बड़ी का खुलासा किया। पूछताछ के दौरान कार्यालय के दो लिपिक एक दूसरे पर ही पत्रावलियों को लेकर आरोप लगाते रहे। एडीएम ने दोनों का बयान दर्ज कराया। कहा, जांच में प्रथम दृष्टया खामियां मिली हैं। आठ शिक्षकों की नियुक्ति में गड़बड़ी है। जांच पूर्ण कर कार्रवाई की जाएगी।
  यूपी सरकार ने प्रदेश में 16448 शिक्षकों की नियुक्ति का आदेश दिया था। इसके तहत जिले में 823 शिक्षकों की नियुक्ति की जानी थी। नियुक्ति की भी गई लेकिन उसमें जमकर फर्जीवाड़ा किया गया। दरअसल सिकंदर, विष्णू यादव, कुसुमलता, छोटेलाल साहू समेत अन्य ने डीएम सीबी सिंह से मिलकर शिकायत की थी कि नियुक्ति में फर्जीवाड़ा किया गया है। इस पर उन्होंने एडीएम रामचंद को जांच सौंपा था। एडीएम ने कई बार बीएसए दफ्तर से नियुक्ति संबंधी पत्रावलियों को तलब किया लेकिन उन्हें पत्रावलियां नहीं दी गईं। इसके लिए उन्होंने पत्र भी लिखा लेकिन उसकी अनदेखी कर दी गई। इस पर बुधवार को एडीएम अचानक उरमौरा स्थित बीएसए कार्यालय पर धमक पड़े।
विज्ञापन

   यहां उन्होंने लिपिकों से नियुक्ति संबंधी फाइल तलब की तो लिपिक आनाकानी करने लगे। जब एडीएम सख्त हुए तो लिपिकों ने फाइल मंगाई। पत्रावलियों की जांच के दौरान जब एडीएम ने वरिष्ठ सहायक देवेश शुक्ला और राजेश जायसवाल से पूछताछ शुरू की तो दोनों एक दूसरे पर झूठ बोलने का आरोप लगाने लगे। यह देख एक बारगी एडीएम भी भौचक रह गए। फिर उन्होंने दोनों का बयान लिखित रूप से दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 एडीएम ने बताया कि पत्रावलियों में जांच के दौरान पाया गया कि आठ शिक्षकों की काउंसिलिंग से                जुड़ा पत्र बिल्कुल अलग दिख             रहा है। इससे प्रथम दृष्टया जांच में नियुक्ति में फर्जीवाड़ा मिला है।             पूरे मामले की जांच की जा रही है। यदि गड़बड़ी पाई गई तो कार्रवाई   की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed