फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   District will brighten every home now

जनपद का हर घर अब होगा रौशन

Tue, 14 Jul 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Tue, 14 Jul 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
District will brighten every home now
जिले का हर घर अब रौशन होगा। बिजली के तार हर दरवाजे तक जाएंगे। यह संभव होगा भारत सरकार की दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना से। इसके लिए काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन


 विभाग ने सरकार को 160 करोड़ की कार्ययोजना का प्रस्ताव भेज दिया है। योजना में सिंचाई की व्यवस्था के लिए ग्रामीण स्तर पर अलग से फीडर स्थापना की भी बात है। अधीक्षण अभियंता आरआर प्रसाद का कहना है कि प्रस्ताव मंजूर होते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत गांवों का विद्युतीकरण कराया जाना है। हर घर को बिजली मिले यह सुनिश्चित करना है। हर मजरे हर गांव विद्युतीकरण करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे लेकर विभागीय स्तर पर कवायद तेज हो गई है। सांसद छोटेलाल खरवार की अध्यक्षता में गठित समिति के प्रस्ताव पर विद्युत विभाग ने जिले भर में विद्युतीकरण के लिए करीब 160 करोड़ रुपये के कार्य का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है।

अधीक्षण अभियंता राबर्ट्सगंज विद्युत वितरण मंडल आरआर प्रसाद ने बताया कि सोमवार को ही यह प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। इसमें सिंचाई की व्यवस्था का भी पूरा ख्याल रखा गया है।

सिंचाई कूपों के संचालन के लिए ग्रामीण फीडर के अलावा नए फीडर की स्थापना की जाएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि पिछली योजनाओं की तरह इस योजना में आबादी का मानक नहीं है।


 पहले सौ से अधिक आबादी वाले मजरों में ही विद्युतीकरण कराया जाना था लेकिन दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना में हर घर को बिजली देनी है।

यदि किसी गांव में एक घर बस्ती से दूर भी है तो वहां तक विद्युतीकरण कराया जाएगा ताकि संबंधित को विद्युत सेवा दी जा सके। इससे अब हर घर को बिजली मिलेगी और गरीबों के घरों में भी विद्युत बल्ब जलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed