फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   District Magistrate Ekadash defeated senior player XI

जिलाधिकारी एकदाश ने वरिष्ठ खिलाड़ी एकादश को हराया

Sun, 07 Feb 2021 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
District Magistrate Ekadash defeated senior player XI
सोनभद्र। विशिष्ट स्टेडियम तियरा में रविवार को जिलाधिकारी एकदाश और वरिष्ठ खिलाड़ी एकादश के बीच मैत्रीपूर्ण मैच खेला गया। इसमें जिलाधिकारी एकादश टीम विजयी हुई। आयोजकों की तरफ से विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान की गई। अरविंद को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

पहले टॉस जीत कर जिलाधिकारी एकादश टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 191 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसमें कप्तान डीएम अभिषेक सिंह ने पांच रन, सदर सीओ अभिनव यादव ने 14 रन, अरविंद ने 23 रन, अवधेश सिंह ने 17 रन, दुद्वी एसडीएम रमेश कुमार ने छह रन, अरविंद यादव ने 71 रन, दिवाकर तिवारी ने छह रन, आशीष ने पांच रन और ओबरा एसडीएम प्रकाश चंद्र ने 22 रन का योगदान दिया। वरिष्ठ खिलाड़ी एकादश के कृष्ण मुरारी ने दो विकेट, कौशल सिंह ने एक विकेट, अब्दुल और रियाज ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी वरिष्ठ खिलाड़ी एकादश की टीम 15 ओवर में महज 109 रन ही बना पाई। बल्लेबाजी में मुकेश, शिव, शकील, हीतेश, कौशल, कृष्ण मुरारी गुप्ता, पियूष राय और सूर्य प्रकाश खास प्रदर्शन नहीं कर सकें। जिलाधिकारी एकादश की तरफ से एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी राजीव सिंह, बीएसए गोरखनाथ पटेल, डीपीआरओ विशाल सिंह, दुद्वी एसडीएम रमेश कुमार और सीओ रामआशीष ने सधी गेंदबाजी की। कमेेंटेटर की भूमिका एएएसपी ओपी सिंह और सिटी सीओ राजकुमार तिवारी ने निभाई। समाजसेवी संदीप सिंह चंदेल सिंह और डॉ. एचपी सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed