{"_id":"671fa50ea0a89d19db088f5d","slug":"district-level-science-model-competition-organized-young-scientists-gave-presentation-attracted-a-lot-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र: जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन, नन्हे वैज्ञानिकों ने दी प्रस्तुती, दिखा आकर्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र: जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन, नन्हे वैज्ञानिकों ने दी प्रस्तुती, दिखा आकर्षण
Mon, 28 Oct 2024 08:22 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 28 Oct 2024 08:22 PM IST
सार
जिला विज्ञान क्लब की ओर से विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के लिए प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने विज्ञान को आधार बनाकर ट्रैफिक सिग्नल का प्रस्तुतीकरण किया। सबके आकर्षण का केंद्र बने ये नन्हे वैज्ञानिक उत्साह से भरे दिखे। इन्हे पुरस्कार वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सोनभद्र में जिला विज्ञान क्लब की ओर से सोमवार को डीआईओएस कार्यालय परिसर में आयोजित जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन किया। विज्ञान के विभिन्न सिद्धांतों पर आधारित आकर्षक मॉडल सजाए। पांच विजेताओं को मंडल स्तर के लिए चुना गया। ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में जिले के कुल 62 विद्यालयों के 9वीं, 11वीं, 12वीं के विद्यार्थियों ने 98 मॉडल प्रस्तुत किए। राफेल, हाइड्रोलिक पार्किंग, बांस से निर्मित पेराई मशीन, सेंसरयुक्त चश्मा, टोपी, स्मार्ट सिटी, वर्षा जल संरक्षण, सोलर व सेंसर आधारित ट्रैफिक सिग्नल आदि के मॉडल ने सबका ध्यान खींचा।
विज्ञापन
संत जोसेफ स्कूल शक्तिनगर के सूरज को पहला स्थान मिला। उन्हें पांच हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। स्वामी सत्यानंद सरस्वती स्कूल ओबरा के अभिनव पांडेय को दूसरा, आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल रेणुसागर के आदित्य को तीसरा, ग्रीनलैंड रेणुकूट के अभय शर्मा को चौथा और आदित्य बिड़ला स्कूल रेणुसागर के रुद्र वर्मा को पांचवां पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
यह सभी विजेता मंडल स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। विजेताओं को सीडीओ जागृति अवस्थी ने विजेताओं को प्रमाण पत्र व पुरस्कार राशि प्रदान की। उनकी प्रतिभा की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम संयोजक डीआईओएस जयराम सिंह ने भी बच्चों को पुरस्कृत किया। आयोजक जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक अरविंद सिंह ने आभार जताया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत भी आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में 50 माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। जूनियर वर्ग से कक्षा 9-10 के विद्यार्थियों ने 35 और सीनियर वर्ग में कक्षा 11-12 से 24 मॉडल प्रस्तुत किए गए। सभी मॉडलों का मूल्यांकन राजकीय महाविद्यालय ओबरा के भौतिक विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ. विजय प्रताप यादव, जीजीआईसी दुद्धी की प्रवक्ता डॉ. रीतिका श्रीवास्तव और राजकीय मॉडल स्कूल मुड़िलाडी के प्रवक्ता रविशंकर उपाध्याय, जीआईसी गुरमुरा के डॉ. अतुल सिंह ने संयुक्त रूप से किया। जूनियर वर्ग में संत जोसेफ स्कूल रॉबर्ट्सगंज के शत्रुंजय पांडेय ने प्रथम, आदित्य बिड़ला इंटर काॅलेज रेणुसागर के रितेश कुमार द्वितीय, एसटी एबीआर पब्लिक स्कूल रेणुकूट के रूद्रेश शुक्ला ने तृतीय स्थान पाया। सीनियर वर्ग में आदित्य बिड़ला इं.काॅलेज डाला के छात्र आशीष ने प्रथम, संत जोसेफ स्कूल शक्तिनगर के अनुराग सिंह द्वितीय और एसटी एबीआर पब्लिक स्कूल रेणुकूट की छात्रा नंदिनी शुक्ला तृतीय स्थान पर रहीं।