फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   District boundaries sealed after Naxalite attack

नक्सली हमले के बाद जिले की सीमाएं सील

Sun, 22 Mar 2020 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
District boundaries sealed after Naxalite attack
सोनभद्र। जनता कर्फ्यू से पहले देश को हिला देने वाली घटना की खबर जिले से सटे छत्तीसगढ़ के सुकमा से आ रही है। शनिवार को नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर 17 जवानों को मौत के नींद सुला दिया। हमले में 14 जवान घायल हुए हैं। नक्सली कई जवानों का शव और हथियार उठा ले गए। पुलिस का दावा है कि सभी जवानों के शवों को बरामद कर लिया गया है और हमले में कई नक्सली भी मारे गए है। बचने के लिए सीमावर्ती इलाकों में नक्सली पनाह लेने की फिराक में हैं। इसका इनपुट मिलने के बाद एसपी ने चारों राज्यों की सीमाओ को सील करते हुए जंगली रास्तों पर सुरक्षा कर्मियों का पहरा लगा दिया है।
विज्ञापन

एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि जिले से सटे छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले के मद्देनजर बार्डरों पर सुरक्षाकर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है। जंगली रास्तों पर आधुनिक असलहों से लैश जवानों को तैनात करते हुए संदिग्धों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं। मुखबिरों, चौकीदारों और एसपीओ को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed