फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Disposal of 12 complaints received on Sambhav Diwas

Sonebhadra News: संभव दिवस पर आए 12 शिकायतों का निस्तारण

Mon, 01 Jan 2024 10:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
Disposal of 12 complaints received on Sambhav Diwas
सोनभद्र। जिले के सभी निकायों में सोमवार को आयोजित संभव दिवस (जनसुनवाई) में जनता की समस्याओं का समाधान कराया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित शिविर में जनता की समस्याएं सुनी गईं।
विज्ञापन

जनसमस्याओं का निस्तारण प्रमुखता से आधार करने का निर्देश दिया गया। नगर पालिका परिषद सोनभद्र में अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव ने जनता की समस्याओं को सुना। यहां कुल तीन मामले आए। नगर पंचायत घोरावल में एक, नगर पंचायत चुर्क, गुरमा, पिपरी, रेणुकूट और दुद्धी में एक भी मामले नहीं आए।
विज्ञापन

नगर पंचायत चोपन में दो, नगर पंचायत ओबरा में एक, नगर पंचायत डाला बाजार में एक और नगर पंचायत अनपरा में चार मामले आए। नगर पालिका सोनभद्र सहित सभी निकायों में जनसुनवाई के लिए 12 शिकायतें प्राप्त हुई। इसमें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश से संबंधित समस्याएं रहीं। सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया। नोडल अधिकारी ने बताया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed