फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Displeased at not having urinal in school

विद्यालय में यूरिनल नहीं होने पर जताई नाराजगी

Thu, 10 Dec 2020 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
Displeased at not having urinal in school
घोरावल ब्लॉक में कायाकल्प योजना के कार्यों का निरीक्षण करते यूनिसेफ के मंडलीय कंसल्टेंट अजीत ति - फोटो : SONBHADRA
घोरावल। यूनिसेफ के विंध्याचल मंडल के कंसल्टेंट अजीत तिवारी ने बृहस्पतिवार को खंड शिक्षा अधिकारी उदयचंद्र राय के साथ बेसिक शिक्षा विभाग के आधे दर्जन विद्यालयों का निरीक्षण किया। यहां पर दोनों अधिकारियों ने कायाकल्प योजना से संबंधित कार्यों की जांच की। इस दौरान खजुरी व खम्हरिया स्थित विद्यालय में यूरिनल नहीं होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी उदयचंद्र राय ने बताया कि घोरावल ब्लॉक के सभी 408 परिषदीय विद्यालयों में कायाकल्प योजना के तहत भवन निर्माण, शौचालय समेत भौतिक परिवेश से जुड़े काम चल रहे हैं। इन सभी विद्यालयों में 14 मापदंडों पर कार्य किया जा रहा है। यूनिसेफ के मंडलीय कंसल्टेंट अजीत तिवारी के साथ खंड शिक्षा अधिकारी ने घोरावल, खजुरी, ढुठेर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालयों एवं घोरावल, खमरिया, बरवा, खजुरी स्थित प्राथमिक विद्यालयों समेत दर्जन भर विद्यालयों में कायाकल्प योजना के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। खजुरी प्राथमिक विद्यालय में छात्रों की संख्या 144 है और उच्च प्राथमिक विद्यालय में 137 है। उच्च प्राथमिक विद्यालय में शौचालय खराब मिला। यहां यूरिनल भी नहीं है। वहीं खजुरी व खम्हरिया स्थित विद्यालय में यूरिनल नहीं होने पर नाराजगी जताई। बीडीओ उमेश सिंह एवं एडीओ पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव से मिलकर समस्याओं पर विचार विमर्श किया। विंध्याचल मंडल में यूनिसेफ के मंडलीय कंसल्टेंट अजीत तिवारी ने बताया कि बीईओ के साथ सात विद्यालयों में निरीक्षण किया। खजुरी व खम्हरिया विद्यालय में यूरिनल नहीं मिला है। इस संबंध में बीडीओ व एडीओ घोरावल से चर्चा की गई है। उन्होंने समस्या के समाधान करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed