फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Displaced lock in community building

विस्थापितो ने सामुदायिक भवन में जड़ा ताला

Thu, 11 Mar 2021 08:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 08:52 PM IST
विज्ञापन
Displaced lock in community building
घरसडी ग्राम पंचायत सामुदायिक भवन पर ताला लगाते विस्थापित। - फोटो : SONBHADRA
अनपरा। एनसीएल बीना परियोजना में ओबी हटाने के कार्य में लगी निजी कंपनी में रोजगार न मिलने से क्षुब्ध विस्थापितों ने बृहस्पतिवार को सामुदायिक भवन घरसडी में ताला जड़ दिया। चेताया कि जब तक एनसीएल प्रबंधन रोजगार नहीं उपलब्ध कराएगा ताला नहीं खुलेगा।
विज्ञापन

विस्थापितों की अगुवाई कर रहे संतोष दुबे ने कहा कि वह 2013 से स्थायी रोजगार की बीना परियोजना प्रबंधन से मांग कर रहे हैं लेकिन प्रबंधन द्वारा राजस्व पुर्नवास विभाग में उनकी फाइल दबा दी गई और स्थायी के जगह अस्थाई रोजगार दिया गया। अब जब अस्थायी रोजगार खत्म हो गया नयी कंपनी बीजीआर काम करने आयी है तो उन्हें और उनके गांव के विस्थापितों को रोजगार नहीं दिया जा रहा है। विस्थापितों की सूची को फर्जी बताकर निरस्त कर दिया गया। नाराज विस्थापितों ने एनसीएल द्वारा बनवाया गये सामुदायिक भवन घरसडी में ताला लगाकर नारेबाजी करते हुए रोजगार की मांग की। इस दौरान मनोज दूबे, आत्मा राम दूबे, लाल साहब दूबे, अजेंन दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed