फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Discussion on the challenges of women empowerment

नारी सशक्तिकरण की चुनौतियों पर हुई चर्चा

Thu, 31 Mar 2022 06:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 06:33 PM IST
विज्ञापन
Discussion on the challenges of women empowerment
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और एनसीएल खड़िया क्षेत्र की ओर से बृहस्पतिवार को ‘महिला सशक्तिकरण की चुनौतियां एवं समाधान’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला हुई। अध्यक्षता करते हुए काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने कहा कि नारी सशक्तिकरण को पूर्णरूपेण समझना होगा। यह किसी के विरोध का प्रतिफल नहीं है। इसके लाभ-हानि और उपादेयता को हर वर्ग के लोगों को समझाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता राजकीय महाविद्यालय दुद्धी के प्रो. निलंजन मजूमदार ने ने प्राचीन काल से लेकर अद्यतन नारी की वस्तु स्थिति का बहुत ही विस्तृत तार्किक एवं समसामयिक व्याख्या की। जगतपुर पीजी कॉलेज के डॉ. हेमंत कुमार, डॉ. विनोद कुमार पांडेय, डॉ. संतोष कुमार सिंह, डॉ. मनिंदर डिसूजा, डॉ. निशा सिंह, प्रशांत कुमार, कार्यकारी निदेशक डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने भी विचार रखे। संचालन डॉ. अपर्णा त्रिपाठी और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मानिक चंद पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed