फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Discount will be given on depositing outstanding water tax and house tax, campaign will be run to remove encroachment

Sonebhadra News: बकाया जलकर-गृहकर जमा करने पर मिलेगी छूट, अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा अभियान

Fri, 05 Sep 2025 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Discount will be given on depositing outstanding water tax and house tax, campaign will be run to remove encroachment
रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका परिषद कार्यालय में बोर्ड की बैठक को संबो​धित करती नपा अध्यक्ष रूबी प्रसा
सोनभद्र। नगर पालिका बोर्ड की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 58.64 करोड़ रुपये के अनुमानित बजट को मंजूरी दी गई। नगर में अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

तय किया गया कि पहले तीन बार नोटिस दिया जाएगा, इसके बाद कब्जे हटवाए जाएंगे। वहीं, जलकर, गृहकर की बकाया वसूली के लिए छूट योजना लागू करने पर भी सहमति बनी। इस दौरान जलनिकासी का मुद्दा छाया रहा। सबसे निचले इलाके नई बस्ती के लिए विशेष कार्ययोजना बनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

चेयरमैन रुबी प्रसाद की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्यों ने पिछली कार्यवाही की पुष्टि के बाद नगर के सर्वांगीण विकास के लिए अपने सुझाव रखे।
यह तय किया गया सीमा विस्तार के बाद नगर में तालाबों-पोखरों की संख्या 18 हो गई है। इन तालाबों पर मत्स्य पालन के लिए पट्टा दिया जाए, इससे नगर पालिका की आमदनी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई बरसात के कारण नगर की सड़कों पर हुए जलभराव से उत्पन्न हुई परेशानी के लिए सभी पहलुओं पर चर्चा के बाद सबसे पुराने और निचले इलाके नई बस्ती की जलनिकासी के लिए विशेष कार्ययोजना बनाने का निर्णय लिया गया। इसे पूरा करने के लिए शासन से अतिरिक्त बजट की मांग की जाएगी।
इसी तरह इमरती कॉलोनी और अन्य प्रमुख इलाकों के लिए भी वहां की परिस्थितियों के अनुसार योजना बनाने की जरूरत बताई। फ्लाईओवर के नीचे नाले की सफाई उपसा की ओर से न कराए जाने पर सदस्यों ने निंदा प्रस्ताव पारित किया।

कहा कि निर्माण के समय ही उपसा को इसकी जिम्मेदारी तय की गई थी।
बावजूद नगर पालिका को सफाई करानी पड़ रही है। जगह-जगह नाले को खुला छोड़ दिया गया है, जिससे हादसे हो रहे हैं। इस अव्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन को पत्र लिखने को कहा गया।
बैठक में ईओ मुकेश कुमार, सभासद मनोज चौबे, अनवर अली, भैयालाल कन्नौजिया, दीपिका सोनी, अशोक पटेल, गायत्री सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed