फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Disappointed after the lover's marriage is fixed in Sonbhadra, the teenager dies by hanging in the trap

सोनभद्र में प्रेमी की शादी तय होने से निराश किशोरी ने फंदे में झूलकर दी जान,  प्रेमी को कई बार बुलाया, न आने पर उठाया कदम

Mon, 21 Dec 2020 12:24 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 21 Dec 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Disappointed after the lover's marriage is fixed in Sonbhadra, the teenager dies by hanging in the trap
फांसी - फोटो : अमर उजाला।

सोनभद्र जिले के रेणुका नदी पार के एक गांव की किशोरी शनिवार रात घर के धरन में रस्सी का फंदा लगा कर झूल गई। रात साढ़े नौ बजे परिवार वालों ने उसका शव घर में लटका देखा तो पुलिस सूचना दी। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है।

विज्ञापन


रेणुका नदी पार के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी का दूसरे गांव के युवक से प्रेम संबंध था। इसी बीच युवक की शादी कहीं और तय हो गई। पता चलने पर किशोरी ने प्रेमी को कई बार घर बुलाया लेकिन वादा करने के बाद भी वह उससे मिलने नहीं गया। इससे निराश किशोरी शनिवार रात घर के धरन से फंदा लगा झूल गई।
विज्ञापन


सात साढ़े नौ बजे घरवालों उसे फंदे में झूलते देखा तो जानकारी पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय ने बताया कि मृतका के पिता ने तहरीर दी है कि उसकी पुत्री का दूसरे गांव के युवक संग प्रेम संबंध था। वह उसी से शादी करना चाहती थी। इसी बीच युवक की शादी कहीं और तय होने की जानकारी मिलने पर बेटी ने उसे मिलने के लिए घर बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार वादा करने के बावजूद वह नहीं आया। इससे उसने ये कदम उठा लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी शंकर प्रजापति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed