{"_id":"695bfefe30b2dc6e0e02b9ae","slug":"disabled-father-slapped-mother-and-daughter-beaten-sonbhadra-news-c-194-1-son1018-139984-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: दिव्यांग पिता को जड़े थप्पड़, मां-बेटी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: दिव्यांग पिता को जड़े थप्पड़, मां-बेटी को पीटा
विज्ञापन
पिपरी थाना क्षेत्र के खाड़पाथर में दिव्यांग पिता और बेटी की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई है।
सानिया सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसके भाई की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी। उसके बाद से उसके पिता मनोज सिंह मानसिक रूप से काफी परेशान हैं। बेटे के सदमे में उन्होंने शराब का भी सेवन शुरू कर दिया है।
नशे में होने के कारण कई बार वह अनाप-शनाप बकने लगते हैं। गत तीन जनवरी को वह इसी हालत में थे। वह उन्हें समझाकर शांत करा रही थी। आरोप है कि उसी समय शिव शंकर, कृष्णा यादव और शिव लाल उसके दरवाजे पर चढ़ आए और गाली-गलौज करते हुए पिता को थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन
उसने एतराज किया तो उसकी भी पिटाई कर दी गई। मां-बहन ने विरोध किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।